सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Hindi Updates Thane Murder Mumbai 114 year woman Nagpur Pune Education Polity Crime and other News

Maharashtra: सीएम फडणवीस बोले- एसआईआर का दिल से स्वागत; पुणे में जैन ट्रस्ट की संपत्ति की बिक्री को लेकर विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Hindi Updates Thane Murder Mumbai 114 year woman Nagpur Pune Education Polity Crime and other News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर कहा, 'मैं एसआईआर का दिल से स्वागत करता हूं हमारी लगातार मांग रही है 2012 में भी मैंने स्वयं हाई कोर्ट में याचिका डाली थी क्योंकि हमारे देश में पिछले 25 वर्षों से हम लोग संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कर रहे हैं और विस्तृत पुनर्निरीक्षण की आवश्यकता थी इसको चुनाव आयोग ने माना है। ये बहुत अच्छी बात है...आने वाले दिनों में हमारी मतदाता सूची को ब्लॉक चेन के रूप में तैयार किया जाना चाहिए और मेरा विश्वास है कि एसआईआर के बाद उस दिशा में हम लोग आगे बढ़ेंगे।'

Trending Videos

 



औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलने के तीन साल बाद, सेंट्रल रेलवे ने औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का आधिकारिक नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन' कर दिया है। शनिवार को जारी बयान के मुताबिक ऑनलाइन टिकट और आरक्षणों में इस्तेमाल होने वाला स्टेशन का नया कोड CPSN होगा। यह स्टेशन साउथ सेंट्रल रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है। गौरतलब है कि भाजता नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने  विगत 15 अक्तूबर को इसका नाम बदलने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। तीन साल पहले तत्कालीन सरकार ने औरंगाबाद शहर का नाम छत्रपति संभाजीनगर किया था। ये फैसला छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी के सम्मान में लिया गया। औरंगाबाद का नाम पहले मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम पर रखा गया था। इतिहासकारों के मुताबिक औरंगाबाद रेलवे स्टेशन 1900 में हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान के शासनकाल में खोला गया था। छत्रपति संभाजीनगर एक पर्यटन केंद्र है और अजंता और एलोरा की गुफाओं सहित कई ऐतिहासिक स्मारकों से घिरा हुआ है, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र की इकाई- यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है

 

दो बेटियों के हत्यारे पिता ने सरेंडर किया
बुलढाणा जिले में 33 वर्षीय पिता ने अपनी जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। हत्यारे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी किया है। घटना 21 अक्तूबर की है, जबकि हत्यारोपी राहुल शेषराव चव्हाण ने शनिवार को आत्मसमर्पण किया। राहुल पुणे की एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक वह दिवाली पर पत्नी और दोनों बेटियों- प्रणाली और प्रतिक्षा के साथ वाशिम स्थित अपने गांव जाने वाला था। यात्रा से पहले दंपती के बीच किसी मामूली बात पर झगड़ा हुआ और पत्नी मायके चली गई। इस घटना के बाद राहुल को मानसिक आघात लगा। वाशिम जाने के दौरान उसने रास्ते में बुलढाणा जिले के अंचेरवाडी के पास उसने दोनों बेटियों का गला रेतकर हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया है कि मर्डर के बाद उसे आत्महत्या का विचार भी आया, लेकिन पछतावे में उसने पुलिस के पास आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। घटनास्थल से बच्चियों के शव बरामद करने के बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठाणे में 114 वर्षीय महिला की मौत, राज्य में सबसे बुजुर्ग होने का दावा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोपरगांव निवासी 114 वर्षीय विठाबाई दामोदर पाटिल का शनिवार तड़के निधन हो गया। परिवार का दावा है कि वह महाराष्ट्र की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला थीं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विठाबाई का जन्म 1911 में कल्याण के पास शिलगांव में हुआ था। वह हर चुनाव में मतदान करने के लिए जानी जाती थीं और वृद्धावस्था में भी घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचती थीं। उनके इस समर्पण के कारण लोग और पत्रकार उनका स्वागत करते थे। परिवार के अनुसार, उनकी स्मरणशक्ति उम्र के बावजूद तेज थी। उनके छह बेटे, छह बहुएं और कई पोते-पोतियां हैं।

जैन ट्रस्ट की संपत्ति की बिक्री को लेकर बढ़ा विवाद
पुणे में जैन ट्रस्ट की संपत्ति की बिक्री को लेकर विवाद बढ़ गया है। पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने रविवार को कहा कि ट्रस्ट की यह जमीन एक निजी बिल्डर को बेचने का फैसला 1 नवंबर तक रद्द किया जाए, वरना आंदोलन होगा। मामला पुणे के मॉडल कॉलोनी का है, जहां करीब 12,000 वर्गमीटर की जमीन पर कई दशकों पुराना जैन बोर्डिंग और श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर स्थित है। यह संपत्ति सेठ हीराचंद नेमचंद मेमोरियल ट्रस्ट की है, जिसने इसे गोखले कंस्ट्रक्शंस को 311 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया है।

शेट्टी ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट ने नियमों का पालन नहीं किया और चैरिटी कमिश्नर को इस पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'हम बिल्डर और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे, लेकिन यह सौदा हर हाल में रद्द होना चाहिए।' जैन मुनि आचार्य गुप्तिनंद महाराज ने भी चेतावनी दी कि अगर 1 नवंबर तक सौदा रद्द नहीं हुआ तो समुदाय आंदोलन करेगा। शेट्टी ने कहा कि अगर जैन मुनि अनशन पर बैठे, तो राज्य और केंद्र सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 

औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब छत्रपति संभाजीनगर
महाराष्ट्र में औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। तीन साल पहले, औरंगाबाद शहर का नाम भी बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया था। यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल में आता है। नया स्टेशन कोड सीपीएसएन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed