सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra MBBS student molested three accused arrested two classmates also among the accused

Maharashtra: एमबीबीएस छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों में दो सहपाठी भी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 24 May 2025 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो छात्रा के सहपाठी हैं।

Maharashtra MBBS student molested three accused arrested two classmates also among the accused
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के सांगली जिले में तीसरे वर्ष की एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के दो सहपाठियों व उनके एक साथी को वारदात के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Trending Videos


पुलिस ने बताया, 18 मई को मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली छात्रा और आरोपियों ने रात 10 बजे थिएटर में फिल्म देखने की योजना बनाई, पर छात्रा को आरोपी एक फ्लैट में ले गए। पुलिस ने बताया, आरोपियों ने छात्रा को नशीला पेय पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुष्कर्म किया व धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर अंजाम भुगतना होगा। आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। वारदात के बाद पीड़िता ने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने यहां विश्रामबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed