सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: One Killed, Another Critically Injured in Clash During Christmas Celebrations in Nagpur

Maharashtra: नागपुर में क्रिसमस जश्न के दौरान हिंसा, होटल के बाहर झगड़े में युवक की मौत; एक गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 26 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra: नागपुर में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान एक होटल के बाहर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Maharashtra: One Killed, Another Critically Injured in Clash During Christmas Celebrations in Nagpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में क्रिसमस के जश्न के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के सोनेगांव इलाके में स्थित एक होटल के बाहर हुए हिंसक झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

Trending Videos


पुलिस के मुताबिक, डाबो क्लब में जश्न मना रहे दो अलग-अलग समूहों के बीच उस समय विवाद शुरू हुआ, जब पीड़ितों के साथ मौजूद एक महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। क्लब के अंदर मामला उस वक्त शांत करा दिया गया था, लेकिन बाहर निकलते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Assam: 'एनडीए नागरिकों के वोट, जमीन और अधिकारों से समझौता नहीं होने देगा', असम में विपक्ष पर बरसे नितिन नबीन

विवाद हिंसक झगड़े में बदला
क्लब से बाहर, प्राइड स्क्वायर के पास खड़ी एक गाड़ी के पास यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने तेज धारदार हथियारों, लोहे की रॉड और ईंटों से हमला किया। इस हमले में प्रणय नरेश नन्नावरे (28) गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, गौरव ब्रिजलाल कर्दा (34) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनेगांव पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed