सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Congress MLAs Resignation Nana Patole Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र का सियासी खेल: कांग्रेस के 12 विधायकों का 'मोहभंग'; फडणवीस की बात से इस्तीफे की झड़ी लगने की अटकलें

सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 13 Feb 2024 06:20 AM IST
सार

देश में चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र में बड़े सियासी खेल की तैयारियों की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के 12 विधायकों का 'मोहभंग' हो चुका है। भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान के बाद इस्तीफे की झड़ी लगने की कयासबाजी होने लगी है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics Congress MLAs Resignation Nana Patole Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (फाइल) - फोटो : facebook.com/NanaPatoleINC
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लोकसभा चुनाव से पूर्व महाराष्ट्र में भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ उनके वफादार अमर राजुरकर ने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  कांग्रेस के 12 विधायकों का इस्तीफा भी तैयार है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का आगे-आगे देखो होता है क्या वाला बयान सुर्खियों में है। उन्होंने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में राज्य में बड़ा राजनीतिक भूचाल आने वाला है।
Trending Videos


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के इस्तीफे से न केवल कांग्रेस बल्कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को भी तगड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की टूट का मतलब महा विकास आघाड़ी का अंत माना जा रहा है। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पहले ही दो फाड़ हो चुकी हैं। सूबे में कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी थी जिसमें बगावत नहीं हुई थी लेकिन अब कांग्रेस भी सदमे में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। साथ ही, कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। चर्चा है कि जल्द ही एमवीए की बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि अशोक चव्हाण 14 फरवरी को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण की मराठवाड़ा में अच्छी पकड़ है। मोदी लहर में भी उन्होंने नांदेड से लोकसभा की सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बीच, सोमवार को उत्तर-मध्य मुंबई जिला के कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद जगदीश अमीन कुट्टी और पूर्व पार्षद राजेन्द्र नरवणकर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

संसद में पेश श्वेतपत्र से जोड़कर देखा जा रहा है इस्तीफा
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 फरवरी को संसद में अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र जारी किया था जिसमें मुंबई में आदर्श हाउसिंग सोसायटी का भी जिक्र किया गया है। ऐसे में चव्हाण के इस्तीफे को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि आदर्श घोटाले के कारण अशोक चव्हाण को साल 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिवसेना (यूबीटी) ने ताना मारा है कि आदर्श घोटाले को छुपाने के लिए भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का उनका निजी फैसला है।

उद्धव ठाकरे का तंज; एक दिन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कांग्रेस से आएगा  
शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब कांग्रेस का कब्जा होता जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि उनकी पार्टी 400 सीट जीतेगी। अगर, ऐसा है तो वे अन्य पार्टियों को क्यों तोड़ रहे हैं। उद्धव ने कहा कि कांग्रेस के इतने सारे नेताओं के शामिल होने के बाद एक दिन ऐसा आएगा जब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस से होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed