सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics Vehicle bought Nirbhaya Fund diverted Y plus security to MP MLA 10 Policeofficers Suspend

Maharashtra: निर्भया कोष से खरीदे गए वाहनों का इस्तेमाल MP-MLAs की सुरक्षा में किया गया! विपक्ष ने उठाए सवाल

पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Dec 2022 06:24 PM IST
सार

इस बीच पुणे जिले की पिंपरी चिचवाड़ पुलिस ने राज्य के वरिष्ठ मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंके जाने की घटना के संबंध में अपने तीन अधिकारियों और सात अन्य कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics Vehicle bought Nirbhaya Fund diverted Y plus security to MP MLA 10 Policeofficers Suspend
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महिलाओं के खिलाफ अपराध से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में इस साल की शुरुआत में कुछ वाहन खरीदे गए थे। ये वाहन मुंबई पुलिस ने निर्भया कोष या निर्भया फंड) के तहत खरीदा था। अब दावा किया जा रहा है कि इन वाहनों का इस्तेमाल मौजूदा समय में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के विधायकों और सांसदों को ‘वाई-प्लस’ सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। 

Trending Videos


एक पुलिस अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस साल मुंबई पुलिस ने जून में निर्भया कोष के तहत प्राप्त 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से 220 बोलेरो, 35 एर्टिगा, 313 पल्सर बाइक और 200 एक्टिवा खरीदे गए थे। महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र 2013 से राज्य सरकारों को ‘निर्भया कोष’ के जरिए फंड जारी करता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने किया दावा
पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि जून में वाहनों की खरीद के बाद उन्हें जुलाई में सभी 97 पुलिस थानों, साइबर, यातायात और तटीय पुलिस इकाइयों को सौंप दिया गया। इन वाहनों में से 47 बोलेरो, मुंबई पुलिस के मोटर परिवहन विभाग द्वारा राज्य पुलिस के वीआईपी सुरक्षा अनुभाग के एक आदेश के बाद कई पुलिस थानों से मांगे गए थे, जिसमें कहा गया था कि शिंदे गुट के सांसदों और विधायकों की ‘वाई-प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराने के लिए इन वाहनों की आवश्यकता है। हालांकि, 17 वाहनों को आवश्यकता पूरी होने के बाद पुलिस थानों में वापस कर दिया गया। 30 बोलेरो अभी तक वापस नहीं आई हैं।

कांग्रेस ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया
मामले के खुलासे के बाद विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सत्तारूढ़ विधायकों की सुरक्षा महिलाओं की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण है। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने पूछा कि क्या सत्तारूढ़ विधायकों की सुरक्षा महिलाओं को दुर्व्यवहार से बचाने से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है? निर्भया कोष का इस्तेमाल विधायकों की सुरक्षा के लिए किया जाना भयावह और अपमानजनक है।

राकांपा बोली- यह सत्ता का शर्मनाक दुरुपयोग
राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि निर्भया कोष से खरीदी गई एसयूवी को शिंदे विधायकों को वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस्तेमाल किया गया। शिंदे-फडणवीस सरकार सत्ता का शर्मनाक दुरुपयोग कर रही है। एकनाथ शिंदे के विधायकों को शर्म से मर जाना चाहिए। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार द्वारा निर्भया कोष की स्थापना की गई थी। यह चौंकाने वाली बात है कि वाहनों का दुरुपयोग विधायकों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।

मंत्री पर स्याही फेंकने के मामले में 10 पुलिसकर्मी निलंबित
इस बीच पुणे जिले की पिंपरी चिचवाड़ पुलिस ने राज्य के वरिष्ठ मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंके जाने की घटना के संबंध में अपने तीन अधिकारियों और सात अन्य कर्मियों को निलंबित कर दिया है।  घटना शनिवार को पिंपरी शहर में डॉ. बी आर आंबेडकर और समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में पाटिल की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed