सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Thane civic body says No vaccine jab, no salary

महाराष्ट्र : टीएमसी का सख्त फरमान, टीकाकरण नहीं, तो वेतन नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Nov 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

टीएमसी ने अपने फरमान में कहा है नगर निकाय के जिन कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं ली है, उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा।

Maharashtra: Thane civic body says No vaccine jab, no salary
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लेने वाले कर्मचारियों के लिए ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने सख्त फरमान सुनाया है। टीएमसी ने कहा है नगर निकाय के जिन कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं ली है, उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। दूसरी खुराक लेने के पात्र होने के बावजूद टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दिया जाएगा। टीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में यह फैसला किया। बैठक में महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा और ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के भी मौजूद थे।

Trending Videos


आज व्यापक टीकाकरण अभियान
टीएमसी ने सभी नगर निकाय कर्मचारियों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अपने संबंधित कार्यालयों में जमा करना भी अनिवार्य कर दिया है। म्हास्के ने कहा कि शहर में इस महीने के अंत तक शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंगलवार से व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हर घर दस्तक' कार्यक्रम के तहत लगाए जाएंगे टीके
महापौर ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस अभियान के तहत, 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम भी चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ता और नर्स घर-घर जाकर लोगों को टीके लगाएंगे। इसके लिए 167 दलों का गठन किया गया है।

रविवार को ठाणे में कोरोना के 118 नए मामले
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को ठाणे में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,66,749 हो गए थे। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,543 हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed