सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Uddhav cabinet minister Aslam Sheikh also received invitation to cruise party

महाराष्ट्र : उद्धव कैबिनेट के मंत्री असलम शेख को भी मिला था क्रूज पार्टी का न्योता

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Nov 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
सार

कैबिनेट के मंत्री व कांग्रेस नेता असलम शेख ने स्वीकार किया कि मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी में उन्हें निमंत्रण मिला था, लेकिन वह नहीं गए। उन्होंने कहा कि निमंत्रण देने वाले काशिफ खान को वह नहीं जानते। उन्होंने कहा कि खान उनसे एक कार्यक्रम में मिला था।

Maharashtra: Uddhav cabinet minister Aslam Sheikh also received invitation to cruise party
कैबिनेट के मंत्री व कांग्रेस नेता असलम शेख - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

कार्डिलिया क्रूज पार्टी में न्योता मिलने की बात सामने आने के बाद सोमवार को उद्धव कैबिनेट के मंत्री व कांग्रेस नेता असलम शेख भी अपने बचाव में आ आए। कैबिनेट के मंत्री व कांग्रेस नेता असलम शेख ने स्वीकार किया कि मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी में उन्हें निमंत्रण मिला था, लेकिन वह नहीं गए।

Trending Videos


कांग्रेस कोटे के मंत्री असलम बोले, निमंत्रण देने वाले काशिफ को नहीं जानता
उन्होंने कहा कि निमंत्रण देने वाले काशिफ खान को वह नहीं जानते। उन्होंने कहा कि खान उनसे एक कार्यक्रम में मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब मलिक ने रविवार को आरोप लगाया था कि ड्रग्स पार्टी में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों को बुलाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी। इसलिए क्रूज पार्टी के आयोजक काशिफ खान ने असलम शेख को ड्रग्स पार्टी में आने के लिए बार-बार आमंत्रित किया था। मलिक ने यह भी आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया काशिफ खान के समीर वानखेडे़ से अच्छे संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed