सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Fadnavis 72 hour Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other Hindi News

Maharashtra: 2.7 लाख के गांजे के साथ युवक पकड़ा; सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 May 2025 02:40 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Fadnavis 72 hour Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other Hindi News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवी मुंबई में पुलिस ने 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.78 लाख रुपये मूल्य का हाइड्रो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार तड़के वाशी क्षेत्र में जुई पुल के नीचे एक स्कूटर पर दो व्यक्तियों को घूमते देखा। पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी के दौरान उनके वाहन की डिक्की से हाइड्रो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Trending Videos


सीएम फडणवीस के घर के बाहर आत्मदाह की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर आत्मदाह की धमकी देने वाले 39 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक बुधवार को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा के बाहर पहुंचा और खुद को आग लगाने की धमकी दी, लेकिन उसे पहले ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से 100 मिलीलीटर पेट्रोल से भरी एक बोतल भी जब्त की है। सोलापुर का युवक एक अजीत मैदागी नाम के व्यक्ति परेशान था, क्योंकि उसने किसी काम के लिए मंत्रालय (राज्य सचिवालय) से संपर्क किया था, लेकिन वह लंबित था। बाद में व्यक्ति को मालाबार हिल पुलिस थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई के साथ रिश्ते का विरोध करने पर किशोरी ने की खुदकुशी
ठाणे में एक 16 वर्षीय लड़की ने परिजनों के चचेरे भाई के साथ रिश्ते का विरोध करने पर खुदकुशी कर ली। डोंबिवली इलाके के खंबलपाड़ा में लड़की ने अपने परिवार को बताया था कि वह अपने मामा के 25 वर्षीय बेटे से प्यार करती है। उसके माता-पिता इस रिश्ते से असहमत थे। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर को लड़की ने अपने घर की छत से फांसी लगा ली। परिवार के सदस्य किशोरी को पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

फडणवीस बोले- 72 घंटे वाला CM कार्यकाल कभी न भूलने वाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बतौर CM उन्हें अपना 72 घंटे वाला कार्यकाल कभी न भूलने वाला लगता है। उन्होंने कहा कि वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन वह 2019 में शीर्ष पद पर बिताए अपने कार्यकाल को कभी नहीं भूलेंगे। भले ही आप सब भूल गए हों, लेकिन वे सुबह-सुबह सीएम का पद संभालना नहीं भूल सकते। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने कहा, मेरे परिचय में कहा गया था कि मैं दूसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। यह दूसरी बार नहीं, बल्कि तीसरी बार है। बता दें कि 2019 में, फडणवीस 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के दूसरे सीएम बने थे। उनसे पहले वसंतराव नाइक पूरे समय मुख्यमंत्री रहे थे। साल 2019 में ही विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच दरार पड़ी, जिसके बाद फडणवीस और उस समय अविभाजित रही एनसीपी के अजीत पवार ने राजभवन में शपथ ली थी। तड़के लगभग 4-5 के बीच आयोजित समारोह में तत्कालीन राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी। हालांकि, यह सरकार केवल तीन दिन ही चली थी।

BJP नेता की भाभी को जान का खतरा
महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य परिणय फुके की महिला रिश्तेदार ने कहा है कि उन्हें दिवंगत पति के परिवार से खतरा महसूस हो रहा है। आरोप लगाने वाली महिला परिणय फुके की भाभी हैं। उन्होंने कहा, उनके दिवंगत पति के परिवार से उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। नेताओं से संपर्क करने के बावजूद अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल रहा है, जो चिंताजनक है। हालांकि, परिणय फुके के छोटे भाई संकेत की पत्नी प्रिया के आरोपों को उनके ससुराल पक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया है। प्रिया फुके ने बुधवार को नागपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि परिवार ने उन्हें उनके पति के किडनी प्रत्यारोपण के बारे में नहीं बताया। शादी से दो साल पहले 2012 में ही किडनी बदलवाई गई थी।  प्रेस वार्ता के दौरान शिवसेना नेता सुषमा अंधारे और एनसीपी महिला विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे भी मौजूद रहीं। दोनों ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें परेशान किया और संपत्ति के अधिकार से वंचित किया।

पुणेः खुद को सेना का जवान बताने वाला बहुरूपिया गिरफ्तार

यहां बिसप स्कूल के पास से सुरक्षाबलों ने एक ऐसे बहुरूपिये को गिरफ्तार किया, जो खुद को सेना का जवान बता रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सेना की वर्दी, जूते और फर्जी पहचान-पत्र समेत कई प्रकार का साजो-सामान जब्त किया है। उस पर छावनी क्षेत्र के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का संदेह है।

एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध की पहचान अभिषेक भोसले के रूप में हुई है। वह खुद को सेना का जवान बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। एक अभियान के तहत मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुणे पुलिस ने बुधवार को उसकी गिरफ्तारी की। लस्कर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

लातूर में दो बसों की टक्कर में दो की मौत, 11 घायल
 महाराष्ट्र के लातूर जिले में गुरुवार को दो बसों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।  सहायक निरीक्षक महावीर जाधव ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह 5 बजे औसा तहसील के उजनी के पास तुलजापुर-लातूर राजमार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया कि ट्रेवल एजेंसियों की दो बसें दुर्घटना का शिकार हुईं। इनमें से एक बस के क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई। उनकी पहचान नामदेव सूर्यवंशी (40) और नितिन देवरसे (35) के रूप में हुई है। टक्कर के कारण एक बस पलट गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार 11 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को विलासराव देशमुख सरकारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।

एनसीएलटी मुंबई के डिप्टी रजिस्ट्रार रिश्वतखोरी में गिरफ्तार
 सीबीआई ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी), मुंबई बेंच के डिप्टी रजिस्ट्रार को एक होटल के स्वामित्व विवाद को अनुकूल तरीके से निपटाने में मदद करने के लिए एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार चरण प्रताप सिंह के अलावा करसन गणेश अहीर को भी गिरफ्तार किया गया जो कथित तौर पर आरोपी अधिकारी की ओर से रिश्वत की राशि (1 लाख रुपये असली करेंसी और बाकी नकली करेंसी) ले रहा था। एजेंसी ने होटल मालिक की शिकायत पर 14 मई को चरण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसका अपने भाइयों के साथ स्वामित्व विवाद चल रहा था।

पुणे : खुद की गाड़ी पर की फायरिंग शिव सेना युवा नेता गिरफ्तार
शिवसेना के युवा विंग नेता निलेश घरे को उनकी अपनी गाड़ी पर फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, घरे ने अपनी जान को खतरा बताकर पुलिस सुरक्षा और बंदूक का लाइसेंस हासिल करने के लिए यह घटना अंजाम दी।19 मई को पुणे के वारजे इलाके में घरे की खड़ी गाड़ी पर दो लोगों ने फायरिंग की थी, जब वह गाड़ी से उतर चुके थे। घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। शुरुआत में वारजे पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 25 मई को तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में घरे के इसमें शामिल होने की बात स्वीकार की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, निलेश घरे को बुधवार को मुख्य आरोपी के साथ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घारे का कार्यालय वारजे में है। पुलिस को उनकी गाड़ी पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि घारे को इस घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। अब तक इस मामले में चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed