सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Mumbai Rainfall waterlog BMC Fine Thane Pune Courts Politics Crime and other Hindi News

Maharashtra News: ठाणे में फार्मा कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान हमले में 7 जख्मी, डॉक्टर का मोबाइल छीना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 28 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Mumbai Rainfall waterlog BMC Fine Thane Pune Courts Politics Crime and other Hindi News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दवा कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने पर सात लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अंबरनाथ में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में कंपनी परिसर के पास सोमवार को हुई घटना के संबंध में 10 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई, जब कंपनी परिसर के बाहर धरना दे रहे आरोपियों ने कुछ लोगों को फैक्ट्री में घुसते देखा। विरोध प्रदर्शन का कारण कोई खास नहीं था।

Trending Videos


ठाणे: एक्सप्रेस ट्रेन में युवक ने डॉक्टर का मोबाइल छीना
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने लंबी दूरी की ट्रेन से यात्रा कर रहे एक डॉक्टर पर कथित तौर पर हमला किया और उसका 1.29 लाख रुपये मूल्य का मोबाइल फोन लेकर भाग गया। यह घटना 28 अप्रैल को दातिवली रेलवे स्टेशन के पास घटी, जिसकी सूचना सोमवार को ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी गई। जीआरपी अधिकारी के अनुसार, 30 वर्षीय डॉक्टर दादर-हुबली एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन दातिवली के पास पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़ित के हाथ पर वार किया, जिससे उसका आईफोन गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव से भड़की BMC ने पंपिंग स्टेशन पर 10-10 लाख जुर्माना ठोका
मानसून के पहले हुई भारी बारिश में प्रबंधन की पोल खुलती दिखी। मुंबई के इलाकों में जलभराव से भड़की बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने पंपिंग स्टेशनों पर 10-10 लाख जुर्माना लगाया है।एक दिन पहले हुई भारी बारिश को देखते हुए बीएमसी ने शहर के प्रमुख जंक्शनों पर जमा पानी को साफ करने के लिए पंप लगाने का निर्देश दिया था। हालांकि, संचालक विफल रहे और आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कुल दस में से चार मिनी पंपिंग स्टेशनों के संचालकों पर मंगलवार को 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि जलभराव के कारण कुछ मार्गों पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं स्थगित करनी पड़ीं। किंग्स सर्कल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, वडाला, हिंदमाता, केम्प्स कॉर्नर, चर्चगेट, चिंचपोकली और दादर जैसे इलाकों में जलभराव के कारण वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

ठाणे में ड्रेनेज चैंबर धंसने से 10 फीट गहरा गड्ढा बना
बारिश के बाद बुनियादी संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। ठाणे से आई खबर के मुताबिक मंगलवार शाम एक नाले का चैंबर ढह गया। इससे सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और घटनास्थल पर तुरंत नाकेबंदी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया, घटना ठाणे पश्चिम में गडकरी रंगायतन के पास की है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण विभाग के सामने धंसे ड्रेनेज चैंबर के बारे में शाम करीब 7.45 बजे स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना मिली। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा, जलनिकासी विभाग के कार्यकारी अभियंता मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र में तुरंत बैरिकेडिंग कर दी गई। स्थानीय लोगों को आगाह करने के लिए खतरे के संकेतक लगाए गए हैं। मरम्मत जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed