{"_id":"682f84865d83ade43c0bf8bc","slug":"maharashtra-updates-nagpur-thane-mumbai-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बहू के आत्महत्या मामले एनसीपी नेता और बेटा गिरफ्तार; सेंट्रल मुंबई की एक दुकान में आग लगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बहू के आत्महत्या मामले एनसीपी नेता और बेटा गिरफ्तार; सेंट्रल मुंबई की एक दुकान में आग लगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 23 May 2025 02:06 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के 'झुडपी जंगल' या झाड़ीदार वनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश पारित किया है। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फैसले को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी करार दिया। गुरुवार तो पारित आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने 1996 के अपने फैसले के अनुरूप वन घोषित कर दिया। साथ ही उस पर दशकों से मौजूद संरचनाओं को संरक्षित भी कर दिया। इस पर फडणवीस ने कहा, अदालत का फैसला विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखता है। चीफ जस्टिस बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि 'जुड़पी' एक मराठी शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है झाड़ियां और 'जुड़पी' भूमि का अर्थ है झाड़ीदार निम्न श्रेणी की खाली भूमि। बता दें कि शीर्ष अदालत की खंडपीठ महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में ऐसी भूमि की स्थिति के मुद्दे पर विचार कर रही थी।
पुणे दहेज हत्या केस में हथियारों के बल पर धमकाने का मामला दर्ज
दहेज हत्या से जुड़े एक मामले में पुणे पुलिस ने पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैष्णवी हगावने के परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर धमकी दी गई। वे अपने 10 महीने के बच्चे की कस्टडी लेने के लिए नीलेश रामचंद्र चव्हाण के घर गए थे। इसी समय उसने हथियार दिखाकर धमकाने का प्रयास किया। चव्हाण के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत वारजे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इस हाइप्रोफाइल मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से निष्कासित नेता राजेंद्र हगावणे और उनके परिवार के चार सदस्यों पर अपनी बहू वैष्णवी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। वैष्णवी (26) ने 16 मई को पुणे के पास बावधन इलाके में अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था।
Trending Videos

डीआरडीओ प्रमुख ने गोला-बारूद बनाने वाले उद्योग को दिया समर्थन का भरोसा
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) प्रमुख समीर वी कामत ने बृहस्पतिवार को नागपुर में सोलर ग्रुप की गोला-बारूद बनाने वाली इकाई का दौरा किया। उन्होंने उद्योग को समर्थन का आश्वासन दिया। सूत्रों के मुताबिक, बजरगांव क्षेत्र में इकाई में निर्मित मिसाइलों, रॉकेटों, ड्रोन और अन्य गोला-बारूद के बारे में बताया गया। डीआरडीओ ने विस्फोटकों सहित रक्षा प्रौद्योगिकी पर सोलर ग्रुप के साथ सहयोग किया है। सूत्रों के मुताबिक, डीआरडीओ प्रमुख निजी क्षेत्र के गोला-बारूद उत्पादन क्षमता विकसित करने के बारे में सकारात्मक थे। इस दौरान कामत ने कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और सरकार से उद्योग की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की।

ऑनलाइन गेमिंग एप पर सट्टा लगाने पर 2.74 करोड़ गंवाए
नवी मुंबई के कोपरखैरणे इलाके में एक कारोबारी को ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा लगाने के दौरान 2.74 करोड़ की चपत लग गई। साइबर जालसाजों ने उपहार झांसा देकर उन्हें ऑनलाइन गेमिंग के मंच से जुड़ने के लिए उकसाया था और विभिन्न बैंक खातों में 3,24,84,526 रुपये जमा करवाए। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह रकम उन्होंने दिसंबर 2022 से अप्रैल 2025 के बीच जमा करवाई। वादे के अनुसार जब उपहार राशि नहीं मिली, तो उन्हें गड़बड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद वह 50 लाख निकालने में सफल रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बहू के आत्महत्या मामले एनसीपी के पूर्व नेता और बेटा गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली महिला के ससुर और जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पिता पुत्र महिला की आत्महत्या के बाद से ही फरार थे। आरोपी ससुर एनसीपी का नेता है। इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने बताया कि उन्होंने बाप-बेटे दोनों के पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गिरफ्तार किए गए राजेंद्र हगवाने और उनका बेटा बहू वैष्णवी के आत्महत्या करने के बाद से ही फरार थे। पुलिस इस मामले में मृतक महिला के पति, सास और ननद को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सेंट्रल मुंबई की एक दुकान में आग लगी
सेंट्रल मुंबई की एक दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक अग्निशमन कर्मचारी घायल भी हो गया। आगसुबह 4.45 बजे वर्ली के गांधी नगर इलाके में स्थित दुकान में लगी। आग दुकान के इलेक्ट्रिक तारों, उपहार बक्सों, मेकअप के सामान, कपड़ों, आदि में लगी। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मचारी अजिंद्र सावंत घायल हो गए।
महाराष्ट्र: सीएएटीएस की संयुक्त पासिंग आउट परेड में कमीशन्ड अधिकारियों को मिले एविएशन विंग्स और बैज
महाराष्ट्र के नासिक रोड के गांधी नगर हवाई अड्डे स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (सीएएटीएस ) में शुक्रवार को एक संयुक्त पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसमें विमानन और रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) कोर्स पूरे करने वाले अधिकारियों को कुशल विमान चालकों और प्रशिक्षक के तौर पर कमीशन किया गया।
आर्मी ट्रेनिंग कमांड शिमला के तहत काम करने वाला सीएएटीएस भारतीय सेना का एक प्रमुख उड़ान प्रशिक्षण संस्थान है। यहां संयुक्त पासिंग आउट परेड के दौरान भारत, नेपाल और नाइजीरिया के प्रशिक्षित अधिकारियों ने एक साथ मार्च किया। उन्हें एविएशन विंग्स और बैज दिए गए। इससे वे औपचारिक रूप से कॉम्बैट एविएटर और एविएशन प्रशिक्षक बन गए। हालांकि, कमीशन्ड हुए इन अधिकारियों की सटीक संख्या नहीं बताई गई। परेड की खास बात नेपाल, नाइजीरिया और एक महिला अधिकारी को प्रतिष्ठित आर्मी एविएशन विंग्स और दो महिला अधिकारियों को इंस्ट्रक्टर बैज मिलना रही। परेड की अध्यक्षता आर्मी एविएशन कोर के महानिदेशक और कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विनोद नांबियार ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तकनीक हर एविएटर के डीएनए में है और निकट भविष्य में आर्मी एविएशन सभी अभियानों में पहले प्रतिक्रिया देने वाला दल होगा। उन्होंने नव नियुक्त एविएटर्स और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनसे विंग्स को विनम्रता और जिम्मेदारी की भावना के साथ पहनने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित एविएटरों ने स्काई सोल्जर अभ्यास किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को ट्रॉफियां दी गईं।