सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates News Covid Cases Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: ठाणे में वसूली करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; राज्य में कोरोना संक्रमण के 84 नये मामले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 30 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates News Covid Cases Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में व्यापारियों को डरा-धमकाकर उनसे वसूली करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को पड़ोसी नासिक जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Trending Videos


अधिकारी ने बताया कि आरोपी सनी उमेश तेलुरे (23 वर्षीय) पर कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अक्सर ठाणे के कोपरी इलाके में स्थानीय व्यापारियों को ‘कोयता’ (हंसिया) दिखाकर धमकाता था। तेलुरे की गिरफ्तारी एक बुजुर्ग फेरीवाले की शिकायत पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने हाल ही में उससे मासिक हफ्ता (सुरक्षा के नाम पर वसूली) मांगा और उसकी जेब से 2,100 रुपये जबरन छीन लिए। घटना के बाद तेलुरे नासिक भाग गया था। वहां से गिरफ्तार कर उसे ठाणे लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार
ठाणे पुलिस ने एक व्यक्ति (44 वर्षीय) के खिलाफ अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला 10 सितंबर 2024 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, महिला का भाई हाल ही में भिवंडी इलाके के शांति नगर थाने पहुंचा और आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बहन को परेशान किया और मारपीट की, जिससे उसे यह सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

महाराष्ट्र में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक जनवरी से अब तक राज्य में सामने आए कुल मामलों की संख्या 597 हो गई है। वर्तमान में 425 सक्रिय मरीज हैं जबकि 165 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस साल जनवरी से अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में छह अन्य कोरोना संक्रमण के अलावा दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। नए मामलों में से 27 मुंबई में, 21 पुणे में, 12 ठाणे नगर निगम क्षेत्र में, आठ कल्याण नगर निगम में, चार नवी मुंबई में, एक कोल्हापुर नगर निगम में, एक अहिल्यानगर नगर निगम में और दो रायगढ़ जिले में पाए गए। अधिकांश लोगों में संक्रमण के हल्के लक्षण देखे गए हैं।

मुंबई के खारघर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
मुंबई में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई, ठाणे, मीरा रोड और पालघर में घरों में घुसकर चोरी करने समेत 11 अन्य आपराधिक मामलों में शामिल इस शख्स को गिरफ्तार कर नवी मुंबई के खारघर पुलिस को सौंप दिया गया है। शख्स की पहचान कांजुरमार्ग निवासी शिवा अर्मोगम शेट्टी के रूप में हुई है। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक आपराधिक मामले में जनवरी में ही शेट्टी को रिहा किया गया था। इस पर मकोका जैसे कठोर कानून के तहत आरोप भी लगाए गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आए
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 84 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही, साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 681 हो गई। राज्य के सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने यह जानकारी दी।यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है। विभाग ने बताया कि नये मामलों में से मुंबई में 32, ठाणे जिले में दो, ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 14, नवी मुंबई में एक, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में एक, रायगढ़ जिले में दो, पनवेल में एक, नासिक शहर में एक, पुणे जिले में एक, पुणे नगर निगम में 19, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में तीन, सतारा में दो, कोल्हापुर जिले में एक, कोल्हापुर नगर निगम में एक और सांगली नगर निगम क्षेत्र में तीन मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed