सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Of 29 May: Maharashtra News, Mumbai, Politics, Crime, Pune, Thane; News in Hindi

Maharashtra Update: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, मुख्य आपूर्तिकर्ता समेत आठ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 29 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Of 29 May: Maharashtra News, Mumbai, Politics, Crime, Pune, Thane; News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी में 7 और पुणे के हडपसर में 5 लोगों ने जान गंवाई है। 3 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर मुख्य आपूर्तिकर्ता योगेश वानखेड़े समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि जहरीली शराब की आपूर्ति के पीछे के नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। पुलिस और आबकारी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां होंगी। राज्य आबकारी आयुक्त अतुल कनाडे ने बताया कि फुगेवाड़ी और हडपसर में शराब आपूर्ति करने वाले मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को हिरासत में लेकर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को सौंप दिया गया है। पिंपरी चिंचवड़ के डीसीपी संदीप अतोले ने बताया कि फुगेवाड़ी में सात लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों का इलाज जारी है। वहीं, हडपसर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर संजय मोगाले ने वहां पांच मौतों की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक मौत के सटीक कारणों के लिए पोस्टमार्टम और टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विभाग की विफलता पर उठाए सवाल

इस बीच एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हडपसर में अवैध शराब के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला। पवार ने दावा किया कि मरने वालों की संख्या 18 है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद भयावह और गृह विभाग के अनियंत्रित एवं भ्रष्ट कामकाज को उजागर करती है। सरकार अवैध गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन

सावरकर सदन को गिराने के प्रस्ताव पर भड़के हिंदू संगठन, रत्नागिरी में किया बड़ा प्रदर्शन
हिंदू जनजागृति समिति और कई अन्य संगठनों ने शुक्रवार को रत्नागिरी में जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध मुंबई के सावरकर सदन को गिराकर वहां व्यावसायिक निर्माण करने के प्रस्ताव के खिलाफ था। इसी घर में हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर 1938 से 1966 तक रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राज्य या केंद्र सरकार इस संपत्ति को तुरंत अपने कब्जे में ले और इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे। समिति के समन्वयक सुनील घनवट ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई में जिन्ना हाउस सुरक्षित है, लेकिन सावरकर के घर को बिल्डर लॉबी से खतरा है।

समिति का आरोप है कि बीएमसी ने 2010 में ही इसे विरासत सूची में डालने की सिफारिश की थी, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने 15 साल से इस पर कोई फैसला नहीं लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस स्थान को संग्रहालय, डिजिटल लाइब्रेरी और शोध केंद्र में बदलने की अपील की। इस प्रदर्शन में भाजपा, वीएचपी, आरएसएस और सनातन संस्था के सदस्य भी शामिल हुए। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पूरे महाराष्ट्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed