सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly media restrictions Sobhandeb Chattopadhyay kunal ghosh cid row opposition protest

बंगाल में नए नियम पर विवाद: विधानसभा में मीडिया पर 'पाबंदी' से बिफरी TMC, कुणाल घोष ने CID के दुरुपयोग पर घेरा

एएनआई, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 29 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मीडिया पर पाबंदी और टीएमसी नेता कुणाल घोष के घर सीआईडी की दस्तक से विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने विधानसभा के नए नियमों को अलोकतांत्रिक बताया है। वहीं, कुणाल घोष ने सीआईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच में सहयोग की बात कही।

west bengal assembly media restrictions Sobhandeb Chattopadhyay kunal ghosh cid row opposition protest
शोभनदेव चट्टोपाध्याय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा में विपक्ष के नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने स्पीकर के नए सर्कुलर पर कड़ा ऐतराज जताया है। स्पीकर ने निर्देश दिया है कि अब फोटोग्राफर और पत्रकार विधानसभा के अंदर इधर-उधर नहीं घूम सकेंगे। उन्हें केवल तय किए गए प्रेस कॉर्नर के भीतर ही रहना होगा। शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने इसे विपक्ष के अधिकारों को छीनने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब विपक्षी दल स्पीकर की किसी बात से सहमत नहीं होते, तो वे अपना विरोध जताते हैं। अक्सर सदस्य सदन से बाहर निकलकर (वॉकआउट) तुरंत प्रेस कॉर्नर जाकर अपनी बात मीडिया को बताते हैं। लेकिन नए नियमों के मुताबिक, अब स्पीकर की अनुमति के बिना ऐसा करना मुमकिन नहीं होगा। इससे विपक्ष अपनी बात जनता तक सही ढंग से नहीं पहुंचा पाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: बंगाल में एक अगस्त से होगी जनगणना: CM शुभेंदु बोले- 600 KM खुली सीमा से कुछ हिस्सों में हुए जनसांख्यिकीय बदलाव

दूसरी ओर, टीएमसी नेता कुणाल घोष के घर सीआईडी की टीम पहुंचने का मामला भी चर्चा में है। कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सीआईडी का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल जब सीआईडी के अधिकारी उनके घर पहुंचे, तब वह वहां मौजूद नहीं थे।


कुणाल घोष ने अधिकारियों से अगले दिन सुबह 11 बजे आने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि वह दोपहर 3 बजे तक अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी वहां नहीं पहुंचा। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और इसे परेशान करने वाला कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed