फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates SIR Phase 3 Vidhan Parishad Oath Mumbai Nagpur Pune Politics Crime and other Hindi News

Maharashtra: 50 से अधिक IPS अधिकारियों के तबादले , '12th फेल' फेम मनोज शर्मा बने मुंबई के नए JCP लॉ एंड ऑर्डर

Fri, 15 May 2026 04:16 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Fri, 15 May 2026 04:16 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates SIR Phase 3 Vidhan Parishad Oath Mumbai Nagpur Pune  Politics Crime and other Hindi News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मुंबई पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात संयुक्त आयुक्तों और महानिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम मनोज कुमार शर्मा का है, जिनके जीवन संघर्ष पर '12th फेल' फिल्म बनी थी। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी शर्मा को मुंबई पुलिस का संयुक्त आयुक्त ,कानून और व्यवस्था नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुंबई में डीसीपी और अतिरिक्त आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव
आदेश के मुताबिक, मुंबई के संयुक्त आयुक्त-अपराध लक्ष्मी गौतम का तबादला विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), महाराष्ट्र राज्य के पद पर किया गया है। वहीं, सत्यनारायण चौधरी को अब संयुक्त आयुक्त-यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह अनिल कुंभारे को नया जेसीपी कानून और व्यवस्था बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त निशित मिश्रा और संयुक्त आयुक्त प्रशासन जय कुमार को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया है। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा की कमान अब 2003 बैच के अधिकारी राजेश प्रधान संभालेंगे। इसके अलावा, दत्ता कराले, प्रवीण पडवाल और सुवेज हक समेत आईजी रैंक के सात अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। 
 

Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए सदस्यों ने ली शपथ; AIMIM ने SIR के तीसरे चरण का स्वागत किया

महाराष्ट्र विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को मुंबई स्थित विधान भवन में पद की शपथ दिलाई गई। इनमें सत्ताधारी भाजपा के छह सदस्य हैं। विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में सदस्यों को बृहस्पतिवार को शपथ दिलाई। वर्तमान में 78 सदस्यीय उच्च सदन में 22 सीटें खाली हैं। अब दिसंबर में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे।

असली और हकदार मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए
महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग के इस एलान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता वारिस पठान ने कहा, एसआईआर की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है और हर नागरिक को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। किसी भी असली और हकदार मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए... इसलिए एआईएमआईएम का कहना है कि सभी मतदाताओं को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। जब बीएलओ आएं तो उन्हें दस्तावेज दिखाएं... किसी की नागरिकता भी नहीं छिनी चाहिए। चुनाव में वोट डाल कर अपने प्रतिनिधि चुनना मतदाताओं का अधिकार है।

नांदेड़ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: एक महीने में रोके 36 बाल विवाह, 1098 हेल्पलाइन बनी मददगार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में प्रशासन ने बाल विवाह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले एक महीने के दौरान जिले में होने वाले 36 बाल विवाहों को समय रहते सफलतापूर्वक रोका गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई 12 अप्रैल से 13 मई के बीच संचालित की गई। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए समर्पित 24 घंटे की टोल-फ्री इमरजेंसी हेल्पलाइन 1098 चाइल्डलाइन पर कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन सूचनाओं के आधार पर प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाई।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही प्रशासनिक टीमों ने मौके पर जाकर जमीनी सत्यापन किया। परिवारों की काउंसलिंग की गई और उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों व कानूनी कार्रवाई के बारे में जागरूक किया गया। इस त्वरित हस्तक्षेप के कारण 36 शादियां संपन्न होने से पहले ही रुकवा दी गईं। इन सभी बालिकाओं को अब बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जा रहा है ताकि उनकी आगे की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

पुणे अस्पताल आईईडी मामले में नागपुर से आरोपी को दबोचा, एटीएस की बड़ी कार्रवाई

पुणे के हडपसर स्थित उषा किरण अस्पताल में आईईडी मिलने के मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने मागपुर से एक संदिग्ध को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए युवक की उम्र 20-25 साल के बीच है। यह घटना बीते बुधवार शाम की है। अस्पताल के शौचालय में एक विस्फोटक उपकरण मिला था। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने मौके पर पहुंचकर इसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां सतर्क थीं। एटीएस अधिकारियों के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध पुणे के मांजरी इलाके का निवासी है और वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने जब उसकी दुकान की तलाशी ली, तो वहां आईईडी में इस्तेमाल होने वाले टाइमर का खाली बॉक्स बरामद हुआ। फिलहाल एटीएस और पुणे क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed