{"_id":"683b6012bd21f960fc0f707e","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-fire-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए; प्याज उत्पादन किसानों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए; प्याज उत्पादन किसानों ने की मुआवजे की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आए हैं। इस साल 1 जनवरी से अब तक राज्य में कुल मामलों की संख्या 814 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के एक बयान में कहा गया, इन 65 नए मामलों में से 31 मामले पुणे में हैं, जबकि मुंबई में 22, ठाणे में 9, कोल्हापुर में 2 और नागपुर में एक है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 506 है, जबकि 300 लोग ठीक हो चुके हैं।
इस साल अब तक कुल आठ लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है, जिनमें से सात को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मृतकों में से एक को हाइपोकैल्सेमिक दौरे और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर, तीसरे को मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट और दौरे, जबकि एक अन्य को डायबिटिक केटोएसिडोसिस (डीकेए) और निचले श्वसन संक्रमण था। एक मृतक इंटरस्टीशियल लंग डिजीज (आईएलडी) से पीड़ित था, दूसरा 2014 से डायबिटीज और स्ट्रोक का मरीज था, जबकि सातवें को गंभीर श्वसन कष्ट (एआरडीएस) और हृदय की बीमारी थी। आठवीं मौत 47 साल की महिला की हुई, जिनके लक्षणों में बुखार और सांस लेने में तकलीफ शामिल थी।
मुंबई: फुटवियर की दुकान में आग लगी
मुंबई के फोर्ट इलाके में एक फुटवियर की दुकान में शनिवार देर रात आग लगने की खबर आई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग लगने के कारणों और जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्कूल की चारदीवारी का हिस्सा ढहने से पांचवीं के एक छात्र की दबकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टिटवाला पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कल्याण इलाके में उस वक्त हुई, जब बच्चों का एक समूह दीवार से सटी गली में खेल रहा था। इस दौरान अचानक चारदीवारी का एक हिस्सा गिर गया, जिसके मलबे में तीन बच्चे दब गए। इस सिलसिले में शनिवार को स्कूल के निदेशक को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
Trending Videos

स्कूल की चारदीवारी का हिस्सा ढहने से 5वीं के छात्र की मौत#WATCH | Maharashtra | A fire broke out in a footwear shop in Mumbai's Fort area. Fire tenders are at the scene; more details are awaited. pic.twitter.com/KP9eUXI3U6
— ANI (@ANI) May 31, 2025
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक स्कूल की चारदीवारी का हिस्सा ढहने से पांचवीं के एक छात्र की दबकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टिटवाला पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कल्याण इलाके में उस वक्त हुई, जब बच्चों का एक समूह दीवार से सटी गली में खेल रहा था। इस दौरान अचानक चारदीवारी का एक हिस्सा गिर गया, जिसके मलबे में तीन बच्चे दब गए। इस सिलसिले में शनिवार को स्कूल के निदेशक को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र के प्याज उत्पादन किसानों ने की मुआवजे की मांग
महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिसके बाद किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसान प्रति एकड़ एक लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्याज का उत्पादन करने वाला प्रदेश है। प्याज उत्पादक किसानों के एक संगठन ने सीएम को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग की है। महाराष्ट्र में मई महीने में अभूतपूर्व बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते जलगांव, धुले, नासिक, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजी नगर, पुणे, सोलापुर, बीड, धाराशिव, सांगली, बुलढ़ाणा, अकोला, परभनी और जालना आदि जिलों में प्याज की फसल को नुकसान हुआ है।