{"_id":"68b9f3525cda3f5e3d0136b5","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-manoj-jarange-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: वैश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार; नहर में गिरे युवक को ढूंढने के प्रयास जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: वैश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार; नहर में गिरे युवक को ढूंढने के प्रयास जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से निजी अस्पताल में मुलाकात की। जरांगे हाल ही में पांच दिनों का अनशन समाप्त करने के बाद इलाज करा रहे हैं। पाटिल ने कहा कि सरकार की तरफ से जारी जीआर (सरकारी आदेश) में कोई खामी नहीं है, लेकिन अमल के दौरान सुधार किए जा सकते हैं। जरांगे ने कहा कि सरकार से उनकी मांगों पर लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया समयबद्ध और सरल बनाने की अपेक्षा जताई।
Trending Videos
ठाणे: युवक के नहर में गिरने के बाद से खोज अभियान जारी
ठाणे स्टेशन के पास एक नहर में गिरे युवक को खोजने और बचाने के लिए अभियान जारी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि कालवा क्षेत्र के घोलाई नगर के रहने वाले अक्षय शर्मा (19 वर्षीय) ने गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे विटावा रेलवे पुल के पास ट्रेन में सफर करते हुए संतुलन खो दिया और नहर में गिर गए। आस-पास के स्थानीय लोग, मछुआरे, दमकल कर्मी, आपदा प्रबंधन कर्मचारी और ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल ने शाम सवा छह बजे तक खोज अभियान चलाया गया। इसके लिए दो नावों का इस्तेमाल किया गया। लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, शुक्रवार की सुबह चार बजे से साढ़े बजे के बीच खोज अभियान फिर से शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन तेज बहाव के कारण इसे रोकना पड़ा। जैसे ही स्थिति सुधरेगी, खोज जारी रखी जाएगी। शर्मा मुलुंड से कालवा जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
अजित पवार विवाद पर भतीजे रोहित का बचाव, बोले- सहयोगियों ने रचा ‘साजिश’
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के खिलाफ वायरल वीडियो में महिला आईपीएस अधिकारी को धमकाने के आरोपों के बीच उनके भतीजे और विपक्षी एनसीपी (शरद पवार) विधायक रोहित पवार सामने आए हैं। रोहित ने दावा किया कि यह पूरा मामला सहयोगी दलों द्वारा रचा गया “ट्रैप” है।
उन्होंने कहा कि अजीत पवार का सीधा-सादा स्वभाव अक्सर लोगों को सख्त लगता है, लेकिन वे पिछले 35-40 वर्षों से अपने काम और व्यवहार में स्पष्ट रहे हैं। रोहित ने यह भी कहा कि असली मुद्दे जैसे किसान कर्जमाफी और बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा होनी चाहिए, न कि इस विवाद पर।
91 करोड़ के घोटाले में फंसे पूर्व एक्सिस म्यूचुअल फंड मैनेजर को जमानत नहीं
मुंबई की विशेष अदालत ने पूर्व एक्सिस म्यूचुअल फंड के चीफ ट्रेडर और फंड मैनेजर वीरेश जोशी को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि आर्थिक अपराध देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रणाली को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि जोशी ने निवेशकों के 91 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया। ईडी का दावा है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर गोपनीय जानकारियां सहयोगियों से साझा कीं और कोविड-19 महामारी के दौरान रिमोट वर्किंग की सुविधा का फायदा उठाकर अवैध धंधा खड़ा किया। अदालत ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जमानत खारिज कर दी।
श्री चंद्रशेखरने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ
बॉम्बे हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन्द्र भारती और राज्य की डीजीपी रश्मि शुक्ला मौजूद रहे। इससे पहले, न्यायमूर्ति चंद्रशेखर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे, क्योंकि न्यायमूर्ति आलोक अराधे को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था।
वैश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक अभिनेता (41 वर्षीय) को कथित तौर पर वैश्यावृत्ति रैकेट चलाने और महिलाओं को इस अवैध धंधे में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने दो नकली ग्राहक तैनात किए, जिन्होंने आरोपी अनुष्का मोनी मोहन दास से संपर्क किया। आरोपी ने कथित तौर पर बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक मॉल में मुलाकात करने को कहा। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के सहायक आयुक्त मदन बल्लाल ने कहा, टीम ने छापा मारकर आरोपी को नकली ग्राहकों से पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। हमने दो महिलाओं को भी बचाया जो टीवी सीरियल और बंगाली सिनेमा में काम करती हैं।
दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(3) और वैश्यावृत्ति (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बचाई गई महिलाओं को आश्रय गृह भेजा गया है। सहायक आयुक्त बल्लाल ने कहा, जांच जारी है ताकि अपराध की पूरी जानकारी मिल सके और अन्य सहभागियों की भी पहचान हो सके।
ट्रेनों में चोरी के आरोपी UP के दो लोग मुंबई में गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे, कल्याण और करजात के बीच लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों से 22.24 लाख रुपये के कीमती सामानों की चोरी के आरोपी दो व्यक्तियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी वकार आलम तौकीर खान (39) और कानपुर निवासी जुगल किशोर शर्मा (41) हैं। दोनों यात्री बनकर रात में सो चुके यात्रियों की नकदी और गहने चुराते थे। पुलिस ने दोनों के पास से 316 ग्राम सोना और 72,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने कुल 16 चोरी की घटनाओं के आरोप में शामिल होना स्वीकार किया है।