सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra Updates: फसल नुकसान के लिए 10 लाख रुपये का भुगतान करने के निर्देश, वरिष्ठ नागरिक से 50 हजार की ठगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 25 May 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में एक उपभोक्ता आयोग ने सरकारी बिजली कंपनी के चार कर्मचारियों को एक किसान को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है, जिसकी बांस की फसल उसके खेत से गुजरने वाली बिजली लाइनों में खराबी के कारण लगी आग में नष्ट हो गई थी।

Trending Videos


अतिरिक्त जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग, नागपुर ने हाल ही में एक आदेश में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के तीन शीर्ष इंजीनियरों और क्षेत्र में इसके क्षेत्रीय निदेशक को मुआवजा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने माना कि अधिकारी "बिजली लाइनों का उचित रखरखाव करने में विफल रहे और लापरवाह रहे, जो सेवा में कमी का मामला है"। शिकायतकर्ता 68 वर्षीय किसान हैं। किसान ने अपने खेत में 5,000 बांस के पेड़ लगाए थे, जो बिक्री के लिए आधी सूखी अवस्था में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 मार्च 2018 को उनके खेत के ऊपर से गुजर रही एमएसईडीसीएल की हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के दो तारों के बीच घर्षण और स्पार्किंग के कारण पेड़ों में आग लग गई और वे पूरी तरह जल गए।

वरिष्ठ नागरिक से 50 हजार की ठगी
अमेरिका में रहने वाले दोस्त का नाटक कर धोखेबाजों ने मुंबई के एक वरिष्ठ नागरिक से 50,000 रुपये की ठगी की। उन्होंने व्हाट्सएप पर खुद को उसका दोस्त बताकर उनसे पैसे ट्रांसफर करवाए। मलाड पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया, शिकायतकर्ता को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। इस नंबर पर अमेरिका में रहने वाले मित्र की तस्वीर 'डीपी' (डिस्प्ले पिक्चर) के रूप में लगी थी। शिकायतकर्ता ने संदेश भेजने वाले को अपना मित्र समझा और उससे चैटिंग शुरू कर दी। बातचीत के दौरान किसी आपात स्थिति का जिक्र कर ठगी करने वाले शख्स ने पैसे भेजने की बात कही। इसके बाद बताए गए बैंक खाते में ठगी के शिकार बुजुर्ग ने लगभग 50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। शक होने के बाद जब पीड़ित ने अमेरिका में रहने वाले दोस्त से संपर्क किया तो उसे धोखाधड़ी का पता लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जम्मू-कश्मीर से मुंबई तक पहली चेरी कार्गो ट्रेन अगले महीने चलेगी
भारतीय रेलवे ने अपनी तरह की खास पहल के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। जम्मू-कश्मीर से मुंबई के बीच पहली बार चेरी कार्गो ट्रेन चलाई जाएगी। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि कटरा रेलवे स्टेशन से बांद्रा (मुंबई) तक तीन जून का वीपी इंडेंट पंजीकृत कराया गया है। इसका मतलब माल की शिपमेंट के लिए एक पूर्ण पार्सल वैन के आवंटन का अनुरोध है। उत्तर रेलवे के अधीन आने वाले जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) उचित सिंघल ने बताया कि बागवानी विभाग और फल उत्पादक संघों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह प्रयास किया गया है। इससे सड़क यातायात का बोझ कम होगा। चेरी जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजों को अब अच्छी गुणवत्ता के साथ बाजार में भेजा जा सकेगा। कटरा स्टेशन से मुंबई के बांद्रा स्टेशन तक मालगाड़ी जुड़े वी.पी. में 24 टन माल ले जाया जाएगा, जो 30 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा।

पुणे के रंजनगांव में महिला व दो बच्चों के अधजले शव मिले, हत्या की जांच शुरू
रंजनगांव इलाके में एक महिला और उसके दो बच्चों के अधजले शव रविवार दोपहर को एक घर के बाहर मिले। पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने तीनों की हत्या करने के बाद शवों को आग के हवाले कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला की उम्र 25-30 साल के आसपास है, जबकि बच्चे करीब चार साल और डेढ़ साल के हैं। पीड़ितों की पहचान की जा रही है। इलाके के निवासियों से अपील की गई है कि अगर उन्हें कोई जानकारी हो तो पुलिस से संपर्क करें। आसपास की सभी गुमशुदगी की रिपोर्टें भी जांची जा रही हैं। आरोपी की तलाश के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed