{"_id":"683ccadd6ab85648c609a063","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे में बवाल, तीन घायल, आठ के खिलाफ मामला दर्ज; ईद-उल-अजहा से पहले कानून-व्यवस्था पर अहम बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे में बवाल, तीन घायल, आठ के खिलाफ मामला दर्ज; ईद-उल-अजहा से पहले कानून-व्यवस्था पर अहम बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:37 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार शाम एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी चार्जिंग के दौरान विस्फोट के बाद आग लग गई। घटना में तीन महिलाएं जख्मी हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। यह घटना शाम करीब 5.15 बजे कौसा इलाके के अलमास कॉलोनी में घटी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग से घर की तीनों महिलाएं झुलस गईं।पीड़िताओं नुसरत सैयद (45), हफ्जा सैयद (24) और अफ्जा सैयद (18) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नुसरत 30 प्रतिशत से अधिक जल गई। इस कारण उसे मुंबई के वाडिया अस्पताल रेफर किया गया। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos
ईद अल अदहा के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सीएम की बैठक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में ईद अल अदहा के दौरान कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक मुंबई में श्याद्री गेस्ट हाउस में शाम में होनी है। रविवार को महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने लोगों से अपील की कि वे ईद अल अदहा के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिन जानवरों की बलि देने की प्रथा है, उनकी ही बलि दी जाए। महाराष्ट्र में पशुओं की बलि पर प्रतिबंध है, ऐसे में उनकी बलि न दी जाए। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। ईद अल अदहा का त्योहार इस साल 6 जून को मनाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाणे में हमले में तीन घायल
ठाणे शहर में रविवार को हुए एक विवाद में तीन लोग घायल हो गए। हथियार और धारदार हथियार लिए लोगों के एक गुट ने पीड़ितों पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। आरोपी पक्ष ने भी पीड़ित पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
नवी मुंबई: महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
नवी मुंबई के रबाले से एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने एक लॉज में महिला के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, ठाणे जिले के मुंब्रा का निवासी फरदीन समीर खान (24 वर्षीय) ने कथित तौर पर महिला को कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ ब्लैकमेल किया। इसके बाद वह 24 मई को महिला को म्हापे एमआईडीसी क्षेत्र में एक लॉज में ले गया था। अधिकारी ने कहा, हमारी जांच के मुताबिक अपराध उस दिन सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे के बीच हुआ। आरोपी को दुष्कर्म और अन्य अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत रविवार को गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना के मामले, मुंबई में सबसे ज्यादा
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले 20 मुंबई में दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से अब तक राज्य में कुल 873 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक 12,011 कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं। फिलहाल 494 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि 369 लोग ठीक हो चुके हैं।
मुंबई में 20, पुणे नगर निगम क्षेत्र में 17, ठाणे में 4 और पुणे जिले (निगम क्षेत्र से बाहर) में 1 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा छत्रपति संभाजीनगर (7), पिंपरी-चिंचवड़, सतारा, कोल्हापुर, अकोला (2-2), सांगली (1) और छत्रपति संभाजीनगर के ग्रामीण क्षेत्र से भी 1 मामला सामने आया है। विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना के मरीजों में हल्के लक्षण दिख रहे हैं और जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है। आमतौर पर बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश और नाक बहने जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। मुंबई में 1 जनवरी से अब तक कुल 483 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 477 सिर्फ मई महीने में सामने आए।

मुंबई: जहरीले सांप और कछुओं के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 31 मई को एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन जिंदा जहरीले सांप (जिन्हें सस्पाइडर टेल हॉर्न्ड वाइपर कहा जाता है), पांच जिंदा एशियाई कछुए और 43 जिंदा व एक मरा हुआ हुआ इंडोनेशियाई जहरीला सांप बरामद किए हैं। ये सभी जानवर दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजातियों के हैं, जिन्हें इजाजत लाना कानूनी तौर पर अपराध है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इन जीवों को वन विभाग को सौंपा जाएगा।