{"_id":"68439e6dd01acdffd401eb6b","slug":"maharashtra-updates-thane-mumbai-palghar-pune-education-politics-crime-and-other-news-in-hindi-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई के युवक से लूट मामले में बंगलूरू से आठ गिरफ्तार; नाबालिग से दुष्कर्म केस में 20 साल की सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई के युवक से लूट मामले में बंगलूरू से आठ गिरफ्तार; नाबालिग से दुष्कर्म केस में 20 साल की सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:02 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवी मुंबई पुलिस ने लूट के मामले में बंगलूरु से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति से 31.7 लाख रुपये लूटे थे। वरिष्ठ निरीक्षक देवीदास कटले ने बताया कि पीड़ित युवक दूसरों के लिए एटीएम में नकदी जमा करने का काम करता था। गिरोह ने 31 मई सुबह जुईनगर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम पर युवक को लूटा था। आरोपियों में से एक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पीड़ित को मुक्का मारा, गाली-गलौज की और उसे जबरदस्ती कार में डाल लिया।
Trending Videos
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया और 31.73 लाख रुपये नकदी छीन ली। इसके बाद उसे पाम बीच रोड पर छोड़ दिया। अफसरों ने बताया कि जांच टीम ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार की पहचान की है। ड्राइवर से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों ने खुद को केरल साइबर पुलिस का पुलिस अधिकारी बताया था और लूटपाट करने के बाद सानपाड़ा पुल से कार ली और उसे वहीं छोड़ दिया था। पुलिस ने कहा कि गिरोह के बंगलूरू भागने की सूचना मिली। इस पर टीम बंगलूरू भेजी गई। आरोपी केरल और तमिलनाडु के मूल निवासी हैं और पुलिस ने उनके पास से 30.4 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने पर युवक को 20 साल की सजा
ठाणे की एक अदालत ने 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने का दोषी पाए जाने पर युवक को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एडी हरने ने आरोपी जीवन अशोक वडविंदे को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया। अदालत ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि में से 18,000 रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। अदालत ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ठाणे पीड़ित के लिए मुआवजे की अतिरिक्त राशि तय करे। मुकदमे के मुताबिक आरोपी ने 5-6 जुलाई, 2020 की रात को डोंबिवली में एक रिश्तेदार के घर पर लड़की से दुष्कर्म किया था। एक महीने बाद तब जब लड़की गर्भवती पाई गई और उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी।
रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई में एक जूनियर इंजीनियर को 4.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, एक शिकायत के आधार पर सीबीआई ने बृहस्पतिवार को दर्ज किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि इंजीनियर ने एक शिकायतकर्ता की फर्म के लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए 5.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद मामला 4.5 लाख रुपये में तय हुआ। सीबीआई ने जाल बिछाकर गुरुवार को आरोपी को 4.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 9 जून तक हिरासत में भेज दिया गया।
26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी
देश की आर्थिक राजधानी में 17 साल पहले हुए आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अदालत से राहत नहीं मिली है। नई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने यह आदेश पारित किया। राणा को उसकी पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। इस बीच, राणा के वकील की ओर से उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई की गई थी। इसके बाद कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से 9 जून तक उनकी सेहत पर एक स्थिति रिपोर्ट मांगी है।

नवी मुंबई में रिश्वत लेते सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
नवी मुंबई हवाईअड्डा प्रभाव क्षेत्र (एनएआईएनए) परियोजना से जुड़े जिला भूमि अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के एक कर्मचारी को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को जिला भूमि अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजीपन सनप को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी-नवी मुंबई इकाई के पुलिस उपाधीक्षक धर्मराज सोनके ने कहा कि शिकायतकर्ता के मित्र के पास नैना परियोजना के अंतर्गत आने वाली संपत्ति थी और उसने भूमि सर्वेक्षण के लिए आवेदन किया था। सर्वेक्षण के लिए आवश्यक शुल्क जमा करने के बाद शिकायतकर्ता ने सर्वेक्षण की तारीख के बारे में पूछताछ करने के लिए सनप से संपर्क किया। सनप ने सर्वेक्षण के लिए शिकायतकर्ता से कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की और 50,000 रुपये की पहली किस्त तत्काल देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
एक लाख रुपये के नकली नोट जब्त, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 1.08 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो जून को मीरा रोड के विनय नगर इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500 रुपये के 26 नोट जब्त किये। आरोपी सुपर्णा रामकृष्ण मन्ना (24) और सूर्यदेव गोपीनाथ गायेन (20) पश्चिम बंगाल के मूल निवासी थे। दोनों के आवास की तलाशी में पता चला कि उनके पास 500 रुपये के 190 नोट हैं। जब्त नोटों का अंकित मूल्य 1.08 लाख रुपये है। पुलिस टीम ने एक प्रिंटर, कागज के रीम और नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान भी जब्त कर लिए हैं। दोनों के खिलाफ धारा 178 (सिक्के, सरकारी स्टांप, करेंसी नोट या बैंक नोट की जालसाजी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।