सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी हत्ती रहीम; पालघर में 10 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 16 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार देर रात सोलापुर जिले के लांबोटी गांव में कुख्यात अपराधी शाहरुख उर्फ हत्ती रहीम शेख को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गिरफ्तारी के दौरान हत्ती रहीम ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसे लगी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Trending Videos

मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) पंकज देशमुख ने जानकारी दी कि हत्ती रहीम के खिलाफ इस साल दूसरा एमसीओसीए (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) का मामला दर्ज किया गया था। इस केस में कुल 17 आरोपी वांटेड थे, जिनमें से अब तक 9 को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में पता चला कि हत्ती रहीम लांबोटी गांव में छिपा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर की फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पहुंची, तो उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें हत्ती रहीम घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पालघर में 10 किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने एक कार से दो लाख रुपये कीमत का 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 13 जून को यशवंतनगर गांव में व्रिक्रमगढ़-जवाहर रोड पर जाल बिछाया और एक कार को रोका, जिसमें दो लोग सवार थे। इसके साथ ही जब वाहन की जांच की गई तब जाकर उसके अंदर छिपाकर रखा गया 10.258 किलोग्राम गांजा मिला। मामले में पुलिस की ओर से जारी विज्ञाप्ति में बताया गया कि जब्त किए गए गांजा की बाजार में मुल्य दो लाख पांच हजार रुपये है। 

शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट के 167 कर्मचारी हटाए गए
हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बीच महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने 114 समेत 167 कर्मचारियों को निकाल दिया है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के आरोपों के चलते इन कर्मचारियों को हटाया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब हाल ही में कई हिंदू संगठन मंदिर परिसर में मुस्लिम कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर विरोध कर रहे थे। हिंदू संगठनों ने दावा किया था कि भगवान शनि के पवित्र स्थान पर गैर-हिंदू कर्मचारियों को अनुमति देना अस्वीकार्य है। इन संगठनों ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में बम की धमकी फर्जी निकली
बांद्रा स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास कार्यालय को शनिवार रात फोन कॉल के जरिये बम की धमकी मिली, लेकिन तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने रविवार को बताया कि शाम 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉन्सुलेट को फोन कर परिसर में धमाका करने की धमकी दी। इसके बाद परिसर की गहन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। 

ठाणे में म्यांमार के आठ नागरिकों को दो साल की जेल
ठाणे की एक कोर्ट ने भारत में अवैध रूप से रह रहे म्यांमार के आठ नागरिकों को दो साल के कारावास की सजा सुनाई और यह अवधि पूरी होने के बाद उन्हें देश से निष्कासित करने का आदेश दिया है। इससे पहले, आरोपियों ने अपने बचाव में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) की ओर से जारी शरणार्थी कार्ड का हवाला दिया। इस पर कोर्ट ने कहा, ये कार्ड भारत में रहने के लिए वैध नहीं माने जा सकते क्योंकि भारत ने 1951 की शरणार्थी संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।

बांग्लादेशी प्रवासी पुणे में अवैध रूप से रह रहे थे, 4 गिरफ्तार
पुणे पुलिस ने रविवार को शहर के कोंढवा क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान में सेना की दक्षिणी कमान की सैन्य खुफिया इकाई (एमआई) भी शामिल रही। पुलिस के अनुसार, चारों ने कोलकाता में काम करने के बाद पुणे में निर्माण मजदूर के रूप में काम शुरू किया। आरोपियों की पहचान स्वपन निधुभूषण मंडल (39), मिथुनकुमार दिलीप मंडल (31), रणधीर कुमार मंडल (37) और दिलीप मंडल (38) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिए हैं।

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पालघर में ‘प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें नए रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है।  इस कार्यक्रम में फडणवीस ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और राज्य के 32 जिलों की जनजातीय आबादी को ध्यान में रखते हुए कई विकास योजनाओं की घोषणा की। इसमें पालघर जिले के 635 गांव भी शामिल हैं।

इस मौके पर औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए कई कंपनियों के साथ समझौता (एमओयू) किया गया। फडणवीस ने कहा, अब तक कुल 57 कंपनियों ने कौशल प्रशिक्षण के लिए भागीदारी की है। खासतौर पर सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस किया गया है। अब हम भविष्य की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, कुछ लोगों की सोच है कि बिना प्रशिक्षण के ही रोजगार मिलना चाहिए। यह अब नहीं चलेगा। हमने पहले दिन से ही एआई और अन्य अहम तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है, क्योंकि अब नौकरियों में ये जरूरी होंगे। 

नागपुर में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
नागपुर में रविवार को एक युवक को कथित तौर पर सरेआम गोली मार दी गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।

यह घटना रविवार सुबह 10:30 बजे सावनेर तहसील के खापा इलाके में गांधी प्रतिमा चौक के पास हुई। खापा थाने के एक अधिकारी ने बताया, अर्जुन शेषराव निले (27 वर्षीय) ने कथित तौर पर चेतन अशोक गगटे (26 वर्षीय) की हत्या की। उसने गगटे का सड़क पर पीछा किया और उस पर कई गोलियां चलाईं। तीन गोली नहीं लगीं, लेकिन चौथी गोली तब लगी जब गगटे गिर गया था। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

 

मुंबई के दो स्कूलों की ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी झूठी: पुलिस
मुंबई के दो नामी स्कूलों को रविवार को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली, जिसमें स्कूल परिसरों और शहर के अन्य इलाकों में विस्फोट करने की बात कही गई थी। पुलिस ने जांच के बाद इन धमकियों को फर्जी पाया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक स्कूल देवनार इलाके में और दूसरा स्कूल समता नगर इलाके में स्थित है। इन दोनों स्कूलों को अंग्रेजी में धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें बम धमाके करने की बात कही गई थी। पुलिस ने इन ईमेल के बाद दोनों जगहों पर अच्छी तरह जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने धमकी को फर्जी करार दिया।

इस मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और साइबर सेल इन ईमेल की उत्पत्ति का पता लगा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि इससे एक दिन पहले शनिवार को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को भी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में बम धमाके की धमकी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed