Maharashtra: ठाणे में महिला से चार लाख और बुजर्ग से डेढ़ करोड़ की ठगी; कोर्ट से पोक्सो के तहत रिक्शा चालक बरी
एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अंबरनाथ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 316(2) (विश्वास का दुरुपयोग) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी गणेश काडू, राहुल साहू, मोहित झा और विशाल अशरा ने सितंबर 2024 में महिला के पास जाकर कहा था कि उन्हें हवाला के जरिए बड़ी रकम मिलने वाली है, लेकिन इसके लिए 10 लाख रुपये एडवांस में चाहिए। उन्होंने महिला को भरोसा दिया कि अगर वह उन्हें 4 लाख रुपये देगी, तो 15 दिन में वह दोगुनी रकम वापस कर देंगे। महिला ने पैसे दे दिए, लेकिन आरोपियों ने उसे पैसा वापस नहीं किए और जब उसने संपर्क किया तो टालमटोल जवाब दिया। अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
पॉक्सो मामले में रिक्शा चालक बरी
ठाणे की एक पॉक्सो कोर्ट ने एक स्कूली छात्रा (17 वर्षीय) के दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार रिक्शा चालक को बरी कर दिया है। यह मामला पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। घटना फरवरी 2018 की है, जब छात्रा ने आरोप लगाया था कि रिक्शा से उतरते समय चालक मोहनलाल गुप्ता (39 वर्षीय) ने उसका किराया लेते समय अपनी पैंट की खुली जिप के पास अश्लील हरकत की। इस शिकायत पर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की शालीनता भंग करना) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के तहत केस दर्ज हुआ था। हालांकि, विशेष पॉक्सो जज रूबी यू मलवणकर ने 9 मई को दिए आदेश में आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया। जेजे फ्लाईओवर से सामने आए दृश्यों में सड़क पर जलभराव के बीच टैक्सी, बाइक और निजी वाहनों को चलाने वाले लोग संघर्ष करते देखे गए।
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Mumbai following heavy rainfall.
— ANI (@ANI) May 25, 2025
(Visuals from JJ flyover) pic.twitter.com/8JHDbHhDcL
जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
भारी बारिश के बाद मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वडाला से सामने आए मंजर में भी देखा गया कि सड़कों पर जलभराव के बीच लोग अपने गंतव्यों की तरफ जाने के लिए वाहनों का सहारा ले रहे हैं। कुछ विजुअल में सड़क के किनारे वाहनों की कतार भी देखी गई।
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Mumbai following heavy rainfall.
— ANI (@ANI) May 25, 2025
(Visuals from Wadala) pic.twitter.com/pu4OLQW6Ax
व्यक्ति से सोने के व्यापार के नाम पर 1.4 करोड़ रुपये की ठगी; दो लोग गिरफ्तार
ठाणे शहर के एक व्यक्ति (62 वर्षीय) से दो लोगों ने सोने के व्यापार योजना में निवेश का झांसा देकर 1.4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वागले एस्टेट विभाग के एक अधिकारी ने बताया, शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह धोखाधड़ी 11 अप्रैल से 19 मई के बीच हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें सोने की खदान और व्यापार योजना में निवेश करने के लिए राजी किया, जिसमें खनन से निश्चित मासिक आय और सोने के व्यापार से 15 प्रतिशत लाभ का वादा किया गया था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने आरोपियों के निर्देशानुसार विभिन्न बैंक खातों में 1.4 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए, लेकिन उन्हें कोई लाभांश नहीं मिला। जब शिकायतकर्ता ने अपने निवेश की जानकारी के लिए आरोपितों से संपर्क किया, तो उन्होंने कॉल अनसुनी कर दी और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अधिकारी ने कहा, हम वित्तीय लेनदेन का पता लगा रहे हैं और डिजिटल और बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड के माध्यम से आरोपितों की तलाश कर रहे हैं।
पुणे दहेज उत्पीड़न-आत्महत्या केस: तीन लोगों को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा
पुणे की एक अदालत ने वैष्णवी हगवणे दहेज उत्पीड़न-आत्महत्या मामले में तीन आरोपियों को सोमवार को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) से निष्कासित नेता राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी ने 16 मई को पिंपरी चिंचवाड़ के बावधन में अपने ससुराल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
उसके परिजनों ने दावा किया है कि उसके पति के परिवार द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था, जिसमें जमीन खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग भी शामिल थी। अदालत ने वैष्णवी के पति शशांक हगवणे, सास लता राजेंद्र हगवणे और ननद करिश्मा हगवणे को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मामले में उसके ससुर राजेंद्र हगवणे और साले सुशील हगवणे को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि वैष्णवी के शरीर पर 29 घाव पाए गए।
बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत
पश्चिमी महाराष्ट्र और तटीय कोंकण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण भूमिगत स्टेशन में पानी भर जाने के बाद सोमवार को आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 पर ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई।