फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra woman lawyer scammed for fake stock trading

Maharashtra: महिला वकील से स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 79 लाख की ठगी, ऐप में दिखाया करोड़ों का फर्जी मुनाफा

Mon, 27 Jul 2026 12:37 PM IST
सुनील मेहरोत्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Mon, 27 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

महाराष्ट्र के लोनावाला में एक महिला वकील के साथ लाखों रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर जाल में फंसाया और फर्जी एप पर करोड़ों रुपये का मुनाफा दिखाकर करीब 79 लाख रुपये ठग लिए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
maharashtra woman lawyer scammed for fake stock trading
Cyber scam - फोटो : FREEPIK

विस्तार

साइबर ठगों ने महाराष्ट्र के लोनावाला की 40 वर्षीय एक महिला वकील को नकली स्टॉक ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर करीब 79 लाख रुपये की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह है कि ठगों के झांसे में आकर महिला ने निवेश जारी रखने के लिए 40 लाख रुपये का गोल्ड लोन तक ले लिया। ठगों ने उन्हें आईपीओ में भारी मुनाफा, परिवार के साथ विदेश यात्रा, बच्चों की मुफ्त उच्च शिक्षा और जीवनभर के मेडिक्लेम बीमा जैसे आकर्षक वादे किए। खुद को सेबी से पंजीकृत एक नामी ब्रोकरेज कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उन्होंने महिला का भरोसा जीता और आखिरकार उनसे 78.98 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


यूट्यूब के विज्ञापन से बिछाया जाल
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पिछले कई वर्षों से शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करती रही हैं। इसी साल जून में उन्होंने यूट्यूब पर शेयर बाजार में निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक प्रतिष्ठित ब्रोकरेज कंपनी के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गईं। ग्रुप में फर्जी सेबी रजिस्ट्रेशन, कथित मार्केट एक्सपर्ट और ट्रेडिंग असिस्टेंट की जानकारी देखकर उन्हें लगा कि यह पूरी तरह असली प्लेटफॉर्म है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें एक ट्रेडिंग मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। शुरुआत में उन्होंने छोटी रकम निवेश की, जिस पर ऐप में अच्छा मुनाफा दिखाई देने लगा। भरोसा बढ़ाने के लिए जब उन्होंने 4 लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो वह रकम उनके खाते में भी आ गई। यही चाल ठगों की सबसे बड़ी रणनीति साबित हुई और महिला को प्लेटफॉर्म पर पूरा भरोसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों का मुनाफा दिखाकर की धांधली
इसके बाद ठगों ने उन्हें बड़े निवेश के बदले प्रीमियम ट्रेडिंग अवसर, विशेष आईपीओ और हाई रिटर्न वाले शेयरों तक पहुंच का लालच दिया। साथ ही कहा गया कि ज्यादा निवेश करने पर परिवार के साथ विदेश यात्रा, बच्चों की मुफ्त उच्च शिक्षा और जीवनभर का मेडिक्लेम बीमा भी मिलेगा। इन लुभावने वादों के चलते महिला लगातार अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजती रहीं। जब उनकी जमा पूंजी खत्म होने लगी तो उन्होंने 40 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया और वह रकम भी ठगों के बताए खातों में जमा कर दी। जून के पहले सप्ताह से जुलाई के दूसरे सप्ताह के बीच उन्होंने कुल 78.98 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

नकली ट्रेडिंग ऐप में महिला के खाते में 7.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया जा रहा था। लेकिन जब उन्होंने यह रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने कहा कि पहले कुल लाभ का पांच प्रतिशत यानी करीब 35 लाख रुपये ब्रोकरेज शुल्क जमा करना होगा। इसी मांग के बाद महिला को शक हुआ। उन्होंने संबंधित ब्रोकरेज कंपनी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क किया, जहां उन्हें पता चला कि कंपनी का ऐसा कोई व्हाट्सएप ग्रुप या ट्रेडिंग ऐप नहीं है और न ही इस तरह की कोई निवेश योजना चलाई जा रही है।


पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
धोखाधड़ी का अहसास होने पर महिला ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में लोनावाला पुलिस स्टेशन में एफआईआर कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की  धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed