सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major reshuffle in Bengal Police; 179 IPS officers transferred

Bengal: बंगाल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 179 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

आईएएनएस, कोलकाता Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 08 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Major reshuffle in Bengal Police; 179 IPS officers transferred
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस प्रशासन में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ, जिसमें सरकार ने 179 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का नोटिफिकेशन जारी किया।  तबादले में लगभग 12 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं, जिनमें दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के एसपी भी हैं। डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी करते हैं। राज्य में सत्ता में आने के बाद शुभेंदु अधिकारी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अपना पहला बड़ा फेरबदल किया।
Trending Videos


सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया। उन्हें कोलकाता पुलिस के संयुक्त सीपी (प्रशासन) का प्रभार दिया जा रहा है। जलपाईगुड़ी के एसपी अमरनाथ के. को पदोन्नत (प्रमोट) करके उत्तर बंगाल के इंटेलिजेंस ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है। पुरुलिया के एसपी वैभव तिवारी को अब कोलकाता पुलिस का संयुक्त सीपी (सशस्त्र पुलिस) नियुक्त किया गया है। बारासात पुलिस जिले की अधीक्षक पुष्पा को पूर्वी बर्दवान भेजा गया है। बांकुड़ा के एसपी सौमादित्य भट्टाचार्य को मालदा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस में तबादले: प्रमुख बदलाव
  • चिन्मय मित्तल- दक्षिण दिनाजपुर के पुलिस अधीक्षक पद से तबादला।
  • कुमार सनी राज- हुगली ग्रामीण के एसपी से पुरुलिया के एसपी नियुक्त।
  • शुवेंद्र कुमार- बारुईपुर पुलिस जिले के एसपी से कोलकाता पुलिस की वायरलेस शाखा का प्रभार।
  • ईशानी पाल- डायमंड हार्बर पुलिस जिले की एसपी से कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र की डीसीपी नियुक्त।
  • पारिजात विश्वास- बंगाल एसटीएफ के एसपी से प्रवर्तन शाखा में स्थानांतरित।
  • सायक दास- पूर्वी बर्दवान के एसपी पद से तबादला।
  • सुधीर कुमार नीलकंठम- बंगाल एसटीएफ के डीआईजी से पश्चिम बंगाल पुलिस की काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स के आईजी नियुक्त।
  • शुभंकर भट्टाचार्य- कोलकाता पुलिस की सशस्त्र पुलिस के संयुक्त सीपी से ट्रैफिक डीआईजी नियुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed