फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge gets Z plus security cover after threat perception report of Central Intelligence agency

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे को मिलेगी जेड प्लस सिक्योरिटी, खुफिया रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Thu, 22 Feb 2024 06:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे आम चुनावों के दौरान देश भर में बड़े पैमाने पर दौरे करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge gets Z plus security cover after threat perception report of Central Intelligence agency
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। सीआरपीएफ उन्हें सुरक्षा कवर मुहैया कराएगा। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि खरगे की जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे आम चुनावों के दौरान देश भर में बड़े पैमाने पर दौरे करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला किया गया है। खरगे अब तीन शिफ्टों में 24 घंटे लगभग 30 सीआरपीएफ कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इस कवर में बुलेटप्रूफ गाड़ी, पायलट और एस्कॉर्ट भी शामिल है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को सीआरपीएफ कमांडो के साथ जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है। बता दें कि 2019 में मोदी सरकार की एक बड़ी सुरक्षा समीक्षा के बाद 1,300 कमांडो को मुक्त कर दिया गया था। दरअसल, केंद्र ने 350 राजनेताओं, पूर्व और वर्तमान सांसदों के सुरक्षा कवर को हटाने या कम करने का कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेड-प्लस भारत में उच्च खतरे की आशंका वाले व्यक्ति को दी जाने वाली उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा है। खुफिया एजेंसी खतरे के विश्लेषण के आधार पर वीआईपी सुरक्षा की चार श्रेणियां हैं, जिनमें जेड प्लस, जेड, वाई और एक्स शामिल हैं। प्रधानमंत्री को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप सर्वोच्च सुरक्षा कवर प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed