{"_id":"698470a2109b827bb6022d27","slug":"mallikarjun-kharge-rahul-gandhi-hold-key-meet-with-congress-west-bengal-leaders-ahead-of-assembly-polls-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: खरगे और राहुल गांधी की कांग्रेस की बंगाल इकाई के नेताओं के साथ बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: खरगे और राहुल गांधी की कांग्रेस की बंगाल इकाई के नेताओं के साथ बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Politics: पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने-अपने दलों के बंगाल इकाई के नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक की। पढ़ें रिपोर्ट-
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। बैठक में कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नई दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर हुई।
पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमाई हुई है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनौती मिल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने कांग्रेस या किसी भी सहयोगी दल के साथ गठबंधन को लेकर अब तक कोई चर्चा शुरू नहीं की है। जबकि टीएमसी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा है।
भाजपा अध्यक्ष ने भी की बंगाल के भाजपा सांसदों के साथ बैठक
उधर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मंगलवार को नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ बैठक की। नवीन ने उनकी चिंताओं को सुना। यह बैठक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले हुई है। बैठक के बाद भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने कहा कि नितिन नवीन ने सांसदों को मार्गदर्शन दिया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें: असम मॉडल के सहारे बंगाल में फायदा उठाने की कोशिश में भाजपा, SIR पर ममता के विरोध से इस तरह निपटेगी पार्टी
बैठक के बाद भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने क्या कहा?
Trending Videos

- भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने बताया कि बैठक में पश्चिम बंगाल से लोकसभा और राज्यसभा के हमारे सभी सांसद और पहली बार चुने गए सांसद भी शामिल हुए।
- उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दो घंटे से ज्यादा समय बिताने का मौका मिला। उन्होंने अपनी चिंताओं पर चर्चा की।
- बिस्टा ने कहा कि यह पूरी तरह से संगठन की बैठक थी। उनसे यह हमारी पहली मुलाकात थी, इसलिए हमें कई सुझाव मिले और काफी मार्गदर्शन मिला।
- उन्होंने कहा, 'यही वजह है कि मैं भाजपा को अन्य दलों से अलग मानता हूं। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष से परिवार जैसे माहौल में मिले। सभी सांसदों ने अपने-अपने मुद्दे रखे।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन