{"_id":"69f0c9cacf1d44acfa0a6df9","slug":"mamata-banerjee-has-handed-state-s-future-to-humayun-jahangir-bengal-bjp-chief-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल चुनाव: ममता ने 'हुमायूं और जहांगीर' के हाथों में सौंपा राज्य का भविष्य, समिक भट्टाचार्य ने कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल चुनाव: ममता ने 'हुमायूं और जहांगीर' के हाथों में सौंपा राज्य का भविष्य, समिक भट्टाचार्य ने कसा तंज
आईएएनएस, कोलकाता।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राज्य का भविष्य 'हुमायूं और जहांगीर' के हाथों में सौंप दिया है। यह बयान टीएमसी के जहांगीर खान की ओर से पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद आया। भट्टाचार्य ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
समिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य का भविष्य 'हुमायूं और जहांगीर' के हाथों में दे दिया है। इसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जहांगीर खान और पार्टी के पूर्व नेता हुमायूं कबीर पर निशाना माना जा रहा है।
उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई, जब जहांगीर खान ने निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा की आलोचना की। उन्होंने शर्मा पर फाल्ता विधानसभा क्षेत्र में अपने परिवार और स्थानीय लोगों को कथित रूप से धमकाने का आरोप लगाया गया था।
भाजपा ने समिक भट्टाचार्य ने क्या कहा?
■ समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह मामला चुनाव आयोग से जुड़ा है और निष्पक्ष चुनाव कराना उसका काम है।
■ उन्होंने कहा कि किसे नियुक्त करना है और किसे नहीं, यह निर्वातन आयोग पर निर्भर करता है।
■ भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य का भविष्य हुमायूं और जहांगीर के हाथों में दे दिया है, जो ठीक नहीं है।
'डायमंड हार्बर में विपक्ष को नहीं मिलती थी रैली की इजाजत'
भट्टाचार्य ने डायमंड हार्बर क्षेत्र पर भी टिप्पणी करते हुए इसे 'डायमंड मॉडल' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां विपक्ष को लंबे समय से बैठक या रैली करने नहीं दी जाती है और कई कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा नेताओं के वाहनों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी कदम उठा रहा है, वह सही है, क्योंकि डर का माहौल खत्म करना जरूरी है। भट्टाचार्य ने यह भी उम्मीद जताई कि दूसरे चरण के मतदान में भी पहले चरण की तरह ज्यादा मतदान होगी।
ये भी पढ़ें: जय महाकाली के साथ जय श्रीराम, बंगाल में हिंदुत्व का ज्वार और अंतिम प्रहार
राज्य में कल अंतिम चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 142 सीटों पर बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है, जिसमें फाल्ता सीट भी शामिल है। निर्वाचन आयोग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले का नया पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश में सख्त कार्रवाई वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
Trending Videos