सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many world leaders congratulated the victory as soon as Joe Biden won US Presidential Election 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को जीत मिलते ही कई वैश्विक नेताओं ने दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Many world leaders congratulated the victory as soon as Joe Biden won US Presidential Election 2020
Jo Biden, Kamala Harris - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को जीत मिलते ही दुनिया भर से बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए। कई वैश्विक नेताओं ने जो बाइडेन को जीत की बधाई देने के साथ ही इसे वैश्विक लोकतंत्र मजबूत करने का अवसर करार दिया। नेताओं ने अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए पहली बार किसी महिला के चुने जाने पर भी खुशी जताई।  

Trending Videos


इस्राइली पीएम ने बाइडन को सराहा 
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ‘जो बाइडन और कमला हैरिस को बधाई। बाइडन का हमारे साथ लगभग 40 साल का लंबा और प्रगाढ़ व्यक्तिगत संबंध है। मैं आपको इस्राइल के एक महान मित्र के रूप में जानता हूं। मैं यूएस और इस्राइल के बीच विशेष गठबंधन को और मजबूत करने और आप दोनों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कानाडाई प्रधानमंत्री ने बाइडन को दी शुभकामनाएं
कानाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ‘मैं जो बाइडन और कमला हैरिस को अमेरिका चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही कहा कि मैं राष्ट्रपति-चुनाव बिडेन, उपराष्ट्रपति-चुनाव हैरिस, उनके प्रशासन और संयुक्त राज्य अमेरिका कांग्रेस के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं क्योंकि हम विश्व की सबसे बड़ी चुनौतियों का एक साथ सामना कर करेंगे।’ 

चलिए साथ काम करते हैं 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘अमेरिका ने अपना राष्ट्रपति चुन लिया है। बधाई हो! जो बाइडन और कमला हैरिस। वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें काफी कुछ करना है। चलिए साथ काम करते हैं।’ 

‘मैं राष्ट्रपति बाइडन के साथ भविष्य में सहयोग की आशा करती हूं।’  - एजेंला मर्केल, जर्मन चांसलर 

अमेरिका के नए राष्ट्रपति को बधाई   
‘मैं अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर जो बाइडन और कमला हैरिस को कांग्रेस पार्टी की तरफ से बधाई देती हूं। भारत, अमेरिका के साथ ऐसे नजदीकी रिश्ते की उम्मीद करता है जो इस क्षेत्र एवं समूचे विश्व में शांति और विकास के लिए फायदेमंद हो।’ 
 - सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष 

‘अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जो बाइडन को मेरी हार्दिक बधाई। मैं बेहद खुश हूं कि कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने अपनी अद्भुत जीत से तमिलनाडु को गौरवान्वित किया है।’ - के. पलानीस्वामी, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु 

‘नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को बधाई। उम्मीद करती हूं कि भारत-अमेरिका की मित्रता फले-फूलेगी।’  - ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल 

अभी जो बाइडन को बधाई देना जल्दबाजी होगी 
‘अभी बधाई देना जल्दबाजी होगी और वह कानूनी मुद्दे के खत्म होने तक इंतजार करना चाहते हैं। हम बिना विचार के कुछ नहीं करना चाहते और हम लोगों के फैसले और हक का सम्मान करना चाहते हैं।’ - एंड्रेस मेनवेल लोपेस ओबराडोर, मेक्सिको के राष्ट्रपति 

एतिहासिक जीत पर बधाई 
‘मैं भविष्य में उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं ताकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती प्रदान की जा सके। बाइडन के पेंसिलवेनिया में जीत के बाद उनके जीत का आंकड़ा 270 को पार कर गया और वह अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें दिल से बधाई।’ 
- गोतबाया राजपक्षे, श्रीलंका राष्ट्रपति 

भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत होंगे 
‘राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित कमला हैरिस को चुनावों में शानदार जीत और विजय के लिए बधाई व शुभकामनाएं। मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में अमेरिका और भारत के संबंध और भी मजबूत होंगे। क्योंकि दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हैं और विश्व को शांतिपूर्ण व समृद्ध बनाते हैं।’ - वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति 

बाइडन की जीत से पाकिस्तान खुश 
‘जो बाइडन और कमला हैरिस को जीत की बधाई। उम्मीद है ग्लोबल समिट ऑन डेमोक्रेसी और अवैध टैक्स चोरी को खत्म करने और भ्रष्ट तरीके से देश की संपत्ति के लेन-देन में शामिल लोगों पर रोक लगाने पर साथ काम करेंगे। हम अफगानिस्तान और दूसरे इलाकों में अमेरिका के साथ शांति के लिए अपना काम करना जारी रखेंगे।’  - इमरान खान, प्रधानमंत्री, पाकिस्तान  

अमेरिका में यह चुनाव आश्चर्यजनक 
‘अमेरिका ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में अपनी आवाज बुलंद की और फैसला सभी के सामने है।। सभी के मत मायने रखते हैं। मैं उन सभी की सराहना करती हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के कार्य करने के तरीके में इतना शक्तिशाली प्रदर्शन किया। अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बधाई जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पहली महिला राष्ट्रपति। बड़े सपने देखो लड़कियों। कुछ भी हो सकता है।’  - प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री 

अनुभव सिन्हा दिया एक संकेत 
'मेरे शब्दों को चिन्हित करें यह पहला अमेरिकी राष्ट्रपति होगा, जो कार्यालय के बाहर आकर काम करेगा।' - अनुभव सिन्हा, फिल्मकार 

'पहली महिला और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए कमला हैरिस को बधाई। सबके लिए प्रेरणा।' - काजल अग्रवाल, अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed