सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maulana Hazrat surrenders in Sonegaon Police Station Nagpur police in forced conversion case

काला जादू, धर्मांतरण और दुष्कर्म का प्रयास: नागपुर केस में मौलवी का सरेंडर, वीडियो सामने आने के बाद से था फरार

एएनआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 18 Jun 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ कथित तौर पर काला जादू, सम्मोहन के जरिए दुष्कर्म करने तथा जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में शामिल मौलाना ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 

Maulana Hazrat surrenders in Sonegaon Police Station Nagpur police in forced conversion case
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ कथित तौर पर काला जादू, सम्मोहन के जरिए दुष्कर्म करने तथा जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में शामिल मौलाना ने बुधवार देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी मौलवी हजरत मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया (जिसकी सीमा महाराष्ट्र से लगती है) का निवासी है। पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई थीं। 



अब जानिए क्या है मामला?
पिछले दिनों महाराष्ट्र के नागपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो में एक महिला रोते हुए 'छोड़ो मुझे, छोड़ो मुझे' कहती दिखाई दे रही है। वहीं मुख्य आरोपी 26 वर्षीय अय्याज ताज मदारे उसका हाथ पकड़े हुए कुछ पढ़ता हुआ नजर आता है और बार-बार महिला के ऊपर फूंक मारता दिखाई देता है। इस दौरान महिला अपना हाथ छुड़ाने के लिए संघर्ष करती दिखती है। महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि आरोपी अय्याज पीड़िता का स्कूल का सहपाठी रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अय्याज और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी हजरत मौलाना, जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का निवासी है, फरार चल रहा था। जिसने बुधवार देर रात सरेंडर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला का पति वायुसेना में अधिकारी है और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात है। महिला नागपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में अय्याज ने कथित तौर पर प्लॉट खरीदने के बहाने महिला से संपर्क किया और उसे एक होटल में मिलने बुलाया। महिला ने आरोप लगाया कि अय्याज ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अय्याज ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
विज्ञापन


वीडियो और तस्वीरों के दम पर ब्लैकमेल का आरोप
महिला ने बताया कि तस्वीरों और वीडियो के आधार पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने कई बार महिला का यौन शोषण किया और कथित तौर पर उससे लाखों रुपये की उगाही भी की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, जिसमें अय्याज के साथी अमीन शेख और हजरत मौलाना ने भी मदद की।

ये भी पढ़ें: Nagpur: काला जादू कर वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म-धर्मांतरण, स्कूल के सहपाठी समेत दो आरोपी गिरफ्तार


पति को बताई आपबीती, फिर पुलिस तक पहुंचा मामला 
हाल ही में जब महिला का पति घर आया तो पीड़िता ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन, अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अय्याज और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी हजरत मौलाना ने अब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed