{"_id":"6a79b7a84b1c59eba100c63c","slug":"mea-condemns-defacement-of-indian-embassy-in-slovenia-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को नुकसान पहुंचाने पर भारत सख्त, कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को नुकसान पहुंचाने पर भारत सख्त, कार्रवाई की मांग, जानें क्या है मामला
Mon, 10 Aug 2026 05:06 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 10 Aug 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना स्थित भारतीय दूतावास के परिसर को भारत विरोधी तत्वों ने निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। भारत ने कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा की है साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि वियना कन्वेंशन के तहत राजनयिक परिसरों की सुरक्षा और उनकी पवित्रता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। मंत्रालय ने इस मामले को नई दिल्ली और ल्युब्ल्याना, दोनों स्तरों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है। एमईए ने कहा कि इस तरह की निंदनीय घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही, मंत्रालय ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से ऐसे समूहों की ओर से फैलाए जा रही घृणा और दुष्प्रचार का संज्ञान लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारत और स्लोवेनिया अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले महीने, राजदूत अमित नारंग ने स्लोवेनिया के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्री टोने काजर से मुलाकात की थी। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, "राजदूत अमित नारंग ने मंत्री टोने काजर से मुलाकात की। राजदूत ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का खत उन्हें सौंपा।" इसमें आगे कहा गया कि बातचीत काफी सफल रही और विभिन्न मुद्दों पर बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बात हुई।
24 जून को सचिव (पश्चिम ) एंबेसडर सिबी जॉर्ज ने स्लोवेनिया गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। इसकी जानकारी एक्स के जरिए एमईए ने दी। बताया कि स्लोवेनिया ने सीमा पार आतंकवाद से लेकर हर क्षेत्र में भारत के साथ खड़े रहने का वादा दोहराया। भारत और स्लोवेनिया के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे और भारत का दूतावास ल्युब्ल्याना में 2007 से कार्यरत है। ऐसे में भारतीय राजनयिक परिसर में तोड़फोड़ या उसे नुकसान पहुंचाने की घटना को भारत ने गंभीरता से लिया है।