{"_id":"6a699ff9803510afd207b73a","slug":"mea-issue-statement-on-when-neerav-modi-extradite-to-india-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEA: भारत कब लाया जाएगा नीरव मोदी? विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: भारत कब लाया जाएगा नीरव मोदी? विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
Wed, 29 Jul 2026 12:08 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:08 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने कहा कि नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण ब्रिटेन में चल रही कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभव होगा। सरकार सभी भगोड़ों को वापस लाकर कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। नीरव 2019 से लंदन की जेल में बंद है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण ब्रिटेन में चल रही कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संभव होगा। सरकार सभी भगोड़ों को वापस लाकर कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। नीरव 2019 से लंदन की जेल में बंद है।
विज्ञापन
नीरव मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण ब्रिटेन में चल रही कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा। भारत इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी भगोड़ों को वापस लाकर कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, नीरव के खिलाफ ब्रिटेन में कानूनी कार्यवाही अभी जारी है। जैसे ही वहां की न्यायिक प्रक्रिया पूरी होगी, उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सरकार चाहती है कि सभी भगोड़े वापस लाए जाएं और भारतीय अदालतों का सामना करें। विदेश मंत्रालय का यह बयान ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल की टिप्पणी पर आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की ओर से ब्रिटेन में रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस लेने से इन्कार करने के कारण नीरव के प्रत्यर्पण में देरी हुई।
विज्ञापन
पिछले महीने लंदन की सर्किट कमर्शियल कोर्ट ने नीरव को बड़ा झटका देते हुए उसे बैंक ऑफ इंडिया को 1.07 करोड़ डॉलर से अधिक की रकम चुकाने का आदेश दिया था। यह मामला उसकी दुबई स्थित कंपनी को दिए गए कर्ज से जुड़ा है। नीरव 2019 से लंदन की जेल में बंद है। वह पीएनबी से जुड़े अरबों रुपये के घोटाले में वांछित है। फिलहाल वह अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय में कानूनी कोशिशें कर रहा है।
विज्ञापन