पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra: मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, 11 साल के छात्र की मौत; चार बच्चे घायल

Wed, 01 Jul 2026 05:45 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 01 Jul 2026 05:45 AM IST
सार

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। बीएमसी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में पेड़ की जड़ें कमजोर होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains
मुंबई के चेंबूर में हादसा - फोटो : PTI
मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की बस पर अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की जान चली गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई। उस समय बस में 'यूनिवर्सल हाई स्कूल' के 13 छात्र सवार थे और वे अपने घर जा रहे थे। बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते जलजमाव-जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, इसी बीच यह घटना हुई।
MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
डॉक्टरों नें क्या कहा? 
हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और अन्य राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। बस के ड्राइवर, कंडक्टर और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मिलकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। दो बच्चे बस के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल बच्चों की उम्र 4 से 12 साल के बीच है। सभी घायलों को तुरंत पास के 'जेन अस्पताल' ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 11 साल के विहान श्रीवास्तव को बहुत गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायल छात्रों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
मेयर ने दिए जांच के आदेश
मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने इस पूरी घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से जानकारी ली। मेयर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर इस मामले में किसी की भी लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल जाकर मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम के 'राजावाड़ी अस्पताल' भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
घायल बच्चों का हाल
हादसे में घायल हुए चार बच्चों में से एक 10 साल की लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एक चार साल की बच्ची और 12 साल के लड़के का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एक 10 साल का लड़का आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी चारों बच्चे अब सुरक्षित हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ (आकस्मिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
MH- student killed, many injured as peepal tree falls on school bus in Mumbai amid rains
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
क्या है हादसे की वजह?
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में सड़क पर सीमेंट कंक्रीटिंग और नाली का काम हुआ था। आशंका है कि इस काम की वजह से पीपल के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। अधिकारी ने पेड़ का निरीक्षण करने के बाद कहा कि शुरुआती तौर पर जड़ों का कटना ही पेड़ गिरने का मुख्य कारण लग रहा है। हालांकि, मानसून की तैयारियों के तहत इस पेड़ की छंटाई पहले ही की जा चुकी थी। बीएमसी इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए जल्द ही एक विशेषज्ञ समिति बनाएगी। यह समिति पता लगाएगी कि क्या स्थानीय लोगों ने पहले इस पेड़ को लेकर कोई शिकायत की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed