Zara Hatke: क्यों अरब देशों में ऊंटों को खिलाया जाता है जिंदा सांप? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Zara Hatke: क्या आपने कभी सुना है कि शाकाहारी जीवों में सांप खिलाया जाता है? यह सुनकर आपको नहीं हो रहा होगा, लेकिन अरब देशों में ऊंटों को जिंदा सांप खिलाया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस बीमारी में खिलाया जाता है जिंदा सांप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऊंटों को हयाम नाम की बीमारी होने पर सांप खिलाया जाता है। हयाम एक गंभीर बीमारी मानी जाती है। इस बीमारी के होने पर ऊंट धीरे-धीरे खाना-पीना छोड़ देता है। उसका शरीर कमजोर हो जाता है। उसमें बुखार, सुस्ती और एनीमिया जैसे लक्षण नजर आते हैं। लोगों मानते हैं कि इस बीमारी में ऊंट को समय से इलाज नहीं मिलने पर मौत हो सकती है। इसके कारण कुछ इलाकों में अनोखा पारंपरिक इलाज किया जाता है।
कैसे होता है ऊंट का इलाज?
इस परंपरागत इलाज के दौरान ऊंट के मुंह में एक जिंदा सांप, कभी-कभी किंग कोबरा जैसा जहरीला सांप भी डाला जाता है। इसके बाद ऊंट को पानी पिलाया जाता है, जिससे सांप उसके पेट के अंदर पहुंच जाए। स्थानीय लोगों को यकीन है कि सांप के जहर से ऊंट के शरीर में मौजूद बीमारी या संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। लोगों का दावा है कि इस प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों में ऊंट की तबीयत ठीक होने लगती है। लेकिन इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Viral Video: उम्र के इस पड़ाव पर भी गजब का साहस, स्काईडाइविंग के दौरान 18 हजार फीट से कूदे दादाजी
पशु चिकित्सक और वैज्ञानिकों की राय
पशु चिकित्सक और वैज्ञानिक ऐसे किसी इलाज को सही नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि अभी तक इस तरह के इलाज के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं, जिससे साबित हो कि जीवित सांप खिलाने से हयाम बीमारी ठीक होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी संक्रमण, पैरासाइट या कीड़े के काटने से यह बीमारी होती है। अगर समय पर इलाज नहीं मिलता है, तो बीमारी गंभीर हो जाती है। यह विशेष तौर पर गर्भवती ऊंटनियों के लिए खतरनाक मानी जाती है। इस बीमारी से गर्भपात या मौत खतरा बढ़ जाता है।
Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान
पशु चिकित्सक सलाह देते हैं कि आधुनिक पशु चिकित्सा के मुताबिक, ऊंट का इलाज किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर काफी दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक ऊंट के मुंह में जीवित सांप डाला जा रहा है। इसके बाद उसे पानी पिलाया जाता है। लेकिन वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
डिस्क्लेमर: इन दावों की amarujala.com पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के आधार पर यह खबर बनाई गई है।