पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman kept dumping trash under the seat on a moving train video goes viral

Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Sun, 28 Jun 2026 06:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 28 Jun 2026 06:55 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे चलती ट्रेन में एक महिला ने ऐसी हरकत की जिसने इंटरनेट पर सिविक सेंस और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है। 

विज्ञापन
Woman kept dumping trash under the seat on a moving train video goes viral
ट्रेन में सीट के नीचे कचरा फेंकती महिला का वायरल वीडियो - फोटो : @ThePlacardGuy

विस्तार

Woman Littering Train Viral Video:  ट्रेन में सफर के दौरान हर यात्री का व्यवहार न केवल उसकी व्यक्तिगत सोच को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर कैसा व्यवहार करता है। ट्रेन में साफ-सफाई बनाए रखने से लेकर नियमों का पालन करने जैसी छोटी-छोटी आदतें पूरे सफर को सभी के लिए सुखद बना सकती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे चलती ट्रेन में एक महिला ने ऐसी हरकत की, जिसने इंटरनेट पर सिविक सेंस और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है।  

विज्ञापन

 

Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान

विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, महिला ने सफर के दौरान खाना खाने के बाद बचा हुआ कचरा सीट के नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं वीडियो में महिला अपनी सीट के पास ही ट्रेन के फर्श पर हाथ धोती हुई भी नजर आती है। बता दें कि, सार्वजनिक परिवहन की साफ-सफाई बनाए रखना हर यात्री की जिम्मेदारी है। हमारी छोटी-सी जागरूकता न केवल ट्रेन को स्वच्छ रखती है, बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी सफर को सुरक्षित और  आरामदायक बनाती है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


ट्रेन के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने वाले शख्स का दावा है कि यह घटना कई घंटे लंबे रेल सफर के दौरान हुई। उसके मुताबिक, महिला लगातार खाने-पीने के बाद बचा हुआ सामान सीट के नीचे डालती रही, जबकि डस्टबिन भी उपलब्ध था। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री ने बताया कि उसने महिला को टोकने के बजाय पूरी घटना को कैमरे में कैद करना ज्यादा उचित समझा। 

 


वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि, ट्रेन किसी एक व्यक्ति की निजी जगह नहीं होती, बल्कि सैकड़ों यात्री एक साथ सफर करते हैं। ऐसे में हर यात्री का कर्तव्य है कि वह साफ-सफाई का ध्यान रखे और दूसरों की सुविधा का भी सम्मान करे। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अच्छी नागरिकता सिर्फ शिक्षा से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से दिखाई देती है। 


Viral Video: उम्र के इस पड़ाव पर भी गजब का साहस, स्काईडाइविंग के दौरान 18 हजार फीट से कूदे दादाजी

Viral Video: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पेड़ो पर लगाया नेचुरल AC, इंटरनेट पर छाया चीन का अनोखा तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed