पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bihar wedding guests fight for pani puri stall funny video goes viral

Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Mon, 29 Jun 2026 01:29 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 29 Jun 2026 01:29 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार से एक शादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोलगप्पे के स्टॉल पर लोगों ने जो लूट मचाई है। उसे देख लोग हैरान होने के साथ-साथ हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar wedding guests fight for pani puri stall funny video goes viral
शादी में गोलगप्पों पर टूटी भीड़ - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Baraat Fight For Pani Puri: भारतीय शादियां सिर्फ रस्मों और रीति-रिवाजों के लिए ही नहीं, बल्कि लजीज पकवानों के लिए भी मशहूर होती हैं। शादियों में खाने-पीने का ऐसा क्रेज होता है कि कई बार मेहमान सबसे पहले फूड स्टॉल की ओर ही दौड़ पड़ते हैं। जिससे कई बार फूड स्टॉल पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। सोशल मीडिया पर बिहार से एक शादी का ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोलगप्पे के स्टॉल पर लोगों ने जो लूट मचाई है। उसे देख लोग हैरान होने के साथ-साथ हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
विज्ञापन


Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन


गोलगप्पे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पों का स्वाद ऐसा है कि एक बार शुरू करें, तो रुकना मुश्किल हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शादी में लगे गोलगप्पे के ठेले के आसपास लोगों की जबरदस्त भीड़ जमा हो गई है। आमतौर पर लोग लाइन में लगकर आराम से गोलगप्पे खाते हैं, लेकिन यहां का नजारा देख लोगों के पसीने छूट गए। हर कोई जल्दी-जल्दी गोलगप्पे खाने की कोशिश कर रहा है। हालात ऐसे हो गए कि दुकानदार के लिए एक-एक करके सभी को गोलगप्पे खिलाना मुश्किल हो गया। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दुकानदार भी परेशान हो गया, आखिरकार वो मुट्ठी भर-भरकर गोलगप्पे उठाकर उन्हें पानी में डुबो कर सीधे लोगों के हाथों में पकड़ाने लगता है। 

 


मुट्ठी भर-भरकर गोलगप्पे खिलाते शादी के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- जब शादी में पहली बार गोलगप्पे का काउंटर खुले। वीडियो को अबतक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। बता दें कि, गोलगप्पे भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स में गिने जाते हैं। इनका खट्टा-मीठा और तीखा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। गोलगप्पों की दीवानगी हर उम्र के लोगों के सिर चढ़कर बोलती है, शायद इसलिए इन्हें देखकर लोग खुद को खाने से रोक नहीं पाते।

 


गोलगप्पे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, गोलगप्पे के लिए लोगों का प्यार कभी खत्म नहीं हो सकता। दूसरे यूजर ने लिखा, पहला फूड काउंटर खुला और बाराती भूखे शेर बन गए। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि, बिहार वाले हर काम ऐसा करते हैं कि लोग बात करने पर मजबूर हो जाते हैं। 

Viral Video: आइसक्रीम लेने के लिए शख्स को बालकनी से झुकना पड़ा भारी, सीसीटीवी वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed