{"_id":"6a6b8fec83ae2091ae0a4fb9","slug":"mhada-project-did-cm-devendra-fadnavis-tough-on-orders-separate-grievance-cell-timely-completion-all-projects-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: किस परियोजना पर CM फडणवीस हुए सख्त? बोले- शिकायतें सुनने के लिए बने अलग सेल, सभी काम समय पर हों","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: किस परियोजना पर CM फडणवीस हुए सख्त? बोले- शिकायतें सुनने के लिए बने अलग सेल, सभी काम समय पर हों
Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
सार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएचएडीए की आवास और पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए नागरिकों की शिकायतें सुनने के लिए अलग सेल बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और विदेशी निवेश आकर्षित करने पर भी जोर दिया। एमएचएडीए को क्या-क्या निर्देश मिले? किन बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा हुई और सरकार का आगे क्या प्लान है?
विज्ञापन
सीएम देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) को नागरिकों की शिकायतों और सुझावों के लिए अलग सेल बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण और पुनर्विकास परियोजनाओं से जुड़े लोगों की बात सीधे सुनी जानी चाहिए, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने मुंबई महानगर क्षेत्र समेत राज्य में चल रही आवास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने को भी सैद्धांतिक मंजूरी दी।
सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एमएचएडीए की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में आवास राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, विधायक सचिन कल्याणशेट्टी, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिडे, शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम गुप्ता, एमएचएडीए के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी आवास परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना है।

आवास परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या निर्देश दिए?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एमएचएडीए की योजनाओं से आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में आम लोगों को घर मिलेंगे। इसलिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बीडीडी चाली जैसी पुनर्वास परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और जिन लोगों का पुनर्वास होना है, उनका काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की गति बढ़ाने को भी कहा।
विज्ञापन