सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Minister of State Ramdas Athawale says send Aryan Khan to de-addiction center Shahrukh Khan

सलाह: राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा- आर्यन खान को नशामुक्ति केंद्र भेजें शाहरुख

एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 04:36 AM IST
विज्ञापन
सार

रामदास अठावले ने कहा, राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि वानखेड़े को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचे और उनकी जान को कोई खतरा न हो। साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान को सलाह दी है कि वे आर्यन खान को एक महीने के लिए नशामुक्ति केंद्र भेजें।

Minister of State Ramdas Athawale says send Aryan Khan to de-addiction center Shahrukh Khan
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले - फोटो : facebook.com/ramdasathawale
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले ने समीर वानखेड़े का खुलकर समर्थन करते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का आरोप आधारहीन और शरारतपूर्ण है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि वानखेड़े को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचे और उनकी जान को कोई खतरा न हो। साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान को सलाह दी है कि वे आर्यन खान को एक महीने के लिए नशामुक्ति केंद्र भेजें।

Trending Videos


वानखेडे़ के खिलाफ आरोप आधारहीन और शरारतपूर्ण
रामदास अठावले ने कहा, हमारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) एनसीबी अधिकारी अधिकारी समीर वानखेड़े के साथ खड़ी रहेगी। समीर वानखेडे पिछड़ी जाति से हैं इसलिए नवाब मलिक बार-बार समीर वानखेड़े का चरित्र हनन करने की कोशिश कर रहे हैं। वानखेड़े पर लगे आरोपों में तथ्य नहीं है। मेरा शाहरुख खान से निवेदन है कि आर्यन खान को सुधारना चाहिए। मेरी सलाह है कि उन्हें एक-दो महीने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करना चाहिए। इससे वे ड्रग्स से मुक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक और जातिवाद का रंग देने का प्रयास कर रहे हैं मलिक
अठावले ने कहा कि एनसीपी नेता मलिक इस मामले को धार्मिक और जातिवाद का रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनसीबी के पास आर्यन खान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी गई। अठावले ने कहा, मैं और एनसीबी युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। चूंकि एनसीबी ने नवाब मलिक के दामाद समीर खान के खिलाफ ड्रग्स के मामले में कार्रवाई की है, इसलिए वो वानखेड़े को निशाना बना रहे हैं।

जनता के सामने लाऊंगा मलिक का काला सच: किरीट सोमैया
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, समीन ज्ञानदेव वानखेडे मुंबई एनसीबी के ईमानदार और दक्ष अफसर हैं। जो महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है। मुंबई के एक सामान्य परिवार में जन्में ऐसे अधिकारी को ठाकरे सरकार के मंत्री नवाब मलिक जेल भेजने की बात कह रहे हैं। यह आह्वान स्वीकार करता हूं और नवाब मलिक के काले कारनामे सामने लाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed