{"_id":"6549108466261ed3ad0df23e","slug":"mizoram-election-voting-check-poll-timing-full-details-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mizoram Election 2023: मतदान से लेकर मतगणना और उम्मीदवारों तक, जानें मिजोरम चुनाव से जुड़ी पांच अहम बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram Election 2023: मतदान से लेकर मतगणना और उम्मीदवारों तक, जानें मिजोरम चुनाव से जुड़ी पांच अहम बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:11 AM IST
सार
मिजोरम में मंगलवार को सभी 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
मिजोरम विधानसभा चुनाव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
मिजोरम में आज विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। कुल 8.51 लाख मतदाता चुनाव में उतरे 174 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन सभी की किस्मत मंगलवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। कौन जीता और किसे हार मिली ये 3 दिसंबर को सामने आएगा। ऐसे में हम आपको चुनाव से जुड़ी पांच बड़ी बातें बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
मिजोरम विधानसभा चुनाव
- फोटो : amar ujala
1. कितने बजे से शुरू होगी वोटिंग?
मिजोरम में सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
मिजोरम में सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mizoram Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
2. कितने मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि मतदान के लिए कुल 1,276 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और संवेदनशील घोषित किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि मतदान के लिए कुल 1,276 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और संवेदनशील घोषित किया गया है।
Mizoram Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
3. कितने वोटर्स डालेंगे वोट?
चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 8,51,895 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 4,12,969 पुरुष और 438925 महिलाएं हैं। एक अन्य मतदाता भी है।
चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 8,51,895 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 4,12,969 पुरुष और 438925 महिलाएं हैं। एक अन्य मतदाता भी है।
Mizoram Election 2023
- फोटो : AMAR UJALA
4. कितने प्रत्याशी मैदान में?
40 विधानसभा सीटों पर कुल 214 उम्मीदवार मैदान में हैं।
40 विधानसभा सीटों पर कुल 214 उम्मीदवार मैदान में हैं।
5. कब आएंगे नतीजे?
3 दिसंबर को मतगणना होनी है। 3 दिसंबर की सुबह से ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
3 दिसंबर को मतगणना होनी है। 3 दिसंबर की सुबह से ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।