फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Moment is painful, but new role carries big responsibility: Sunetra Pawar on election as NCP chief

NCP को राष्ट्रीय दर्जा दिला पाएंगी सुनेत्रा?: मिली पार्टी की कमान, भावुक होकर कार्यकर्ताओं से कहीं ये बातें

Thu, 26 Feb 2026 09:38 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 26 Feb 2026 09:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी की कमान अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को सौंपी गई है। उन्होंने इसे भावनात्मक और जिम्मेदारी भरा पल बताया। क्या वह पार्टी को फिर से राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर पाएंगी? क्या अजित पवार का अधूरा सपना अब पूरा होगा? पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Moment is painful, but new role carries big responsibility: Sunetra Pawar on election as NCP chief
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव उनके पति अजित पवार के करीब एक महीने पहले हुए निधन के बाद हुआ है। सुनेत्रा पवार ने कहा कि यह पल उनके लिए भावनात्मक रूप से बहुत तकलीफदेह है, लेकिन यह नई जिम्मेदारी भी बहुत बड़ी है।
विज्ञापन


अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह राज्य के लोकप्रिय नेता थे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर थे। मुंबई में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


सुनेत्रा पवार ने पार्टी पदाधिकारियों को क्या संदेश दिया?
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनेत्रा पवार ने कहा कि एनसीपी उनका परिवार है और वह समाज के किसी भी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजित पवार का सपना याद कर क्या बोलीं सुनेत्रा?
उन्होंने कहा कि पार्टी अभी भी अजित पवार के अचानक निधन के सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाई है। उनका जाना एक ऐसी कमी है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास है कि उन पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी और उम्मीदें हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि अजित पवार ने जीवनभर महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया। उनका सपना अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और पार्टी मिलकर उसे पूरा करेगी।

पार्टी को दोबारा राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की क्या है रणनीति?
सुनेत्रा पवार ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा है। उन्होंने पार्टी को दोबारा राष्ट्रीय दर्जा दिलाने और शहरी क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: एनसीईआरटी किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने क्यों मीडिया की भूमिका को सराहा, विद्यार्थियों को लेकर क्या कहा?

सरकारी योजनाओं और किसानों को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि 'लाडकी बहिन' जैसी सरकारी योजनाओं के साथ-साथ किसानों पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अजित पवार ने खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की शुरुआत की थी और पार्टी उस दिशा में काम जारी रखेगी। 

'शारदाबाई पवार की विचारधारा को आगे बढ़ाएं'
उन्होंने वरिष्ठ नेता शरद पवार की माता शारदाबाई पवार की विचारधारा को आगे बढ़ाने की भी बात कही और कहा कि अब उनका पूरा फोकस महाराष्ट्र और उसके लोगों के कल्याण पर रहेगा।


राज्यसभा सीट पर कौन होगा उम्मीदवार?
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व का समर्थन किया। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने घोषणा की कि राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए पार्थ पवार पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह सीट सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोट जरूरी?
सुनेत्रा पवार जून 2024 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद एनसीपी से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जीत के लिए 37 वोट जरूरी हैं और पार्टी को 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। उन्हें भरोसा है कि सभी विधायक पार्थ पवार के पक्ष में मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed