सब्सक्राइब करें

भारत के इस शहर में नहीं चलता धर्म-पैसा और सरकार, रहते हैं 50 देशों के लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
money, government and religion is not implemented in this Indian city

भारत में एक ऐसा शहर भी है जहां रहने वाले लोग न तो कोई धर्म मानते हैं, न ही यहां पैसा चलता है और न ही सरकार। सुनकर थोड़ा ताज्जुब जरूर होगा लेकिन ये सच है। इस शहर का नाम है ऑरोविल, जो चेन्नई से 150 किमी की दूरी पर स्थित है। बता दें इसकी स्थापना 1968 में मीरा अल्फाजों नाम की महिला ने की थी। आज हम आपको इस शहर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Trending Videos

रहना होता है सेवक बनकर

money, government and religion is not implemented in this Indian city

इस शहर को सिटी ऑफ डॉन भी कहा जाता है। यह तमिलनाडु की विल्लुप्पुरम जिले में स्थित है। इस शहर को दुनिया से भेदभाव मिटाने के लिए बनाया गया है। यहां 50 देशों से लोग आकर बसते हैं। शर्त केवल एक ही होती है कि कोई मालिक बनने की कोशिश न करे। यहां सबको सेवक के तौर पर रहना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में नहीं होती मूर्ति और तस्वीर

money, government and religion is not implemented in this Indian city

यहां लोग अपने धर्म से जुड़े भगवानों की पूजा नहीं करते। यहां आपको कोई मूर्ति और तस्वीर भी नहीं मिलेगी। लेकिन यहां एक भव्य मंदिर जरूर है। लोग यहां आकर योग करते हैं। यूनेस्कों ने भी इस शहर की प्रशंसा की थी। यह भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शहर है। यहां की आबादी 24 हजार के करीब है।

मीरा अल्फाजों ने की थी स्थापना

money, government and religion is not implemented in this Indian city

इस शहर की स्थापना मीरा अल्फाजों नाम की महिला ने की थी। वह 29 मार्च को पुडुचेरी आई थीं। इसके बाद वह प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान चली गई थीं। वह 1920 में दोबारा यहां आईं और 1924 में अरविंदो स्पिरिचुअल संस्थान से जुड़ गईं। भारत में लोग उन्हें मां कहकर पुकारते हैं। उन्होंने 1968 में ऑरोविलो शहर की स्थापना की।

विज्ञापन

ऑरोविलो का अर्थ

money, government and religion is not implemented in this Indian city
city

इस शहर का नाम ऑरोविलो रखा गया है। जिसका अर्थ है एक ऐसी वैश्विक नगरी जहां कोई भी आकर रह सकता है। यहां सभी देशों के लोग आकर रह सकते हैं। यहां रहने वाले लोग राष्ट्रीयता, जाति, धर्म से ऊपर उठकर रहते हैं। यह सबसे शांत शहर भी माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed