सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai airport Air India AI IndiGo aircraft carrying passengers ground collision occurred

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया और इंडिगो के विमान के पंख टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 03 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया जब एअर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के पंख जमीन पर आपस में टकरा गए। एक विमान टैक्सीवे पर खड़ा था, जबकि दूसरा लैंडिंग के बाद आगे बढ़ रहा था। विंगटिप टकराने से हल्का नुकसान हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Mumbai airport Air India AI IndiGo aircraft carrying passengers ground collision occurred
मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा विमान हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरे दो विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई। घटना रनवे और टैक्सीवे क्षेत्र में हुई, जहां एक विमान खड़ा था और दूसरा लैंडिंग के बाद आगे बढ़ रहा था। राहत की बात यह रही कि इस टक्कर में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।
Trending Videos


कैसे हुई दोनों विमानों की टक्कर?
सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टैक्सीवे पर खड़ी थी। उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान आगे बढ़ते इंडिगो विमान का पंख खड़े एअर इंडिया विमान के पंख से टकरा गया। टक्कर जमीन पर हुई, उड़ान के दौरान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विंगटिप यानी पंख टकराने से हुआ नुकसान
एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक घटना 3 फरवरी को टेक-ऑफ से पहले इंतजार के दौरान हुई। दोनों विमानों के विंगटिप्स यानी पंख आपस में टकराए। इससे एअर इंडिया के विमान के पंख के किनारे वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा। टक्कर हल्की थी, लेकिन सुरक्षा नियमों के तहत इसे गंभीरता से लिया गया है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं युमनाम खेमचंद: RSS के करीबी, अब बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री; 2022 में भी थी इनके सीएम बनने की चर्चा

एहतियातन विमान रोका गया, यात्रियों को उतारा
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई। प्रभावित विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। एअर इंडिया ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की। दोनों विमानों को तकनीकी जांच के लिए सेवा से बाहर रखा गया है।

रेगुलेटर को सूचना, जांच शुरू
एयरलाइन की ओर से बताया गया कि घटना की सूचना एविएशन रेगुलेटर को दे दी गई है। तकनीकी टीम दोनों विमानों की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगी। एयरपोर्ट संचालन कुछ समय प्रभावित रहा, लेकिन बाद में सामान्य कर दिया गया।

इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो एयरलाइंस ने भी बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, '3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई जाने वाली हमारी फ्लाइट 6E 791 के एक एयरक्राफ्ट का विंगटिप, लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय, दूसरी एयरलाइन के एक एयरक्राफ्ट से टकरा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और पार्किंग के बाद उतर गए। एयरक्राफ्ट की जांच की जा रही है। तय प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।'


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed