सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai: CID told the court in the recovery case, Parambir Singh maligned the image of the police

मुंबई: वसूली मामले में सीआईडी ने अदालत से कहा- परमबीर सिंह ने पुलिस की छवि खराब की

एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
सार

सीआईडी ने परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की जिस पर अदालत बुधवार को आदेश जारी कर सकता है। अदालत ने मंगलवार को दोनों पुलिस अधिकारियों को सात दिन के लिए महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

Mumbai: CID told the court in the recovery case, Parambir Singh maligned the image of the police
court सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह वसूली प्रकरण में दो पुलिस अधिकारियों की सात दिन की हिरासत की मांग करते हुए विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप ने अदालत से कहा कि सिंह ने पुलिस की छवि खराब की। सीआईडी ने इसके साथ ही परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की जिस पर अदालत बुधवार को आदेश जारी कर सकता है। 

Trending Videos


दो पुलिस अधिकारी सात दिनों की सीआईडी हिरासत में भेजे गए 
अदालत ने मंगलवार को दोनों पुलिस अधिकारियों को सात दिन के लिए महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया। यहां मैरीन ड्राइव थाने में इन दोनों पुलिस अधिकारियों एवं पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया था। सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाले फिलहाल खंडाला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और कोरके नयीगांव स्थानीय हथियार इकाई में पदस्थापित हैं। संपत्ति कारोबारी (रीयल एस्टेट डेवलपर) श्यामसुंदर अग्रवाल ने 22 जुलाई को मैरीन ड्राइव थाने में वसूली की शिकायत दर्ज करायी थी।

मंगलवार को इन दोनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट आर एम नर्लिकर के सामने पेश किया गया। अदालत ने इस मामले में आगे की जांच के लिए दोनों को सीआईडी की हिरासत में भेज दिया। एफआईआर में परमबीर सिंह एवं सात अन्य के नाम हैं जिनमें पांच पुलिस अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed