सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Metro 2B Site 400-Ton Crane Overturns During Construction Work Traffic Diverted News In Hindi

मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई के बीकेसी में मेट्रो लाइन 2B निर्माण के दौरान 400 टन का क्रेन तकनीकी खराबी से पलट गया। जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा चल रहे इस काम की निगरानी MMRDA कर रही थी। हादसा बीम उठाने के दौरान हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

Mumbai Metro 2B Site 400-Ton Crane Overturns During Construction Work Traffic Diverted News In Hindi
निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई में मेट्रो लाइन 2B के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के पास एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के नजदीक काम कर रहा 400 टन क्षमता वाला मोबाइल क्रेन अचानक पलट गया। यह क्रेन प्री-कास्ट बीम उठाने का काम कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। यह काम ठेकेदार कंपनी जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था, जबकि परियोजना की निगरानी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) कर रही है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें:- Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक, तीन हफ्ते में देना होगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही MMRDA के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद आसपास के इलाके में ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया ताकि राहत और हटाने का काम आसानी से हो सके।

ये भी पढ़ें:- Nagpur AIIMS: 'तकनीक नहीं ले सकती संवेदनशीलता की जगह', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का युवा डॉक्टरों को संदेश

भारी क्रेन से हटाने की तैयारी
अधिकारियों ने बताया कि पलटे हुए क्रेन को हटाने के लिए 600 टन क्षमता वाला एक और बड़ा क्रेन मंगाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रास्ता खाली कराने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर MMRDA ने कहा है कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जा रही है और जल्द से जल्द ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed