{"_id":"69ddf00c89f72886360344da","slug":"mumbai-two-die-of-drug-overdose-at-goregaon-nesco-centre-five-arrested-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Drug Died: गोरेगांव के नेस्को सेंटर में ड्रग्स के ओवरडोज से दो की मौत, पांच लोग हुए गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Drug Died: गोरेगांव के नेस्को सेंटर में ड्रग्स के ओवरडोज से दो की मौत, पांच लोग हुए गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sandhya Kumari
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई के एक संगीत कार्यक्रम में ड्रग्स का अत्याधिक सेवन करने से दो लोगों की जान चली गई है। यह कार्यक्रम गोरेगांव में नेस्को सेंटर में आयोजित किया गया था।
मुंबई में ड्रग्स के ओवरडोज से दो लोगों की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई के गोरेगांव में नेस्को सेंटर में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में ड्रग्स के अधिक सेवल यानी ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल को हुआ था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मरने वाले दोनों लोगों ने किस तरह के ड्रग्स का सेवन किया था और उन्हें ये ड्रग्स किसने सप्लाई किए थे। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक व्यक्ति इस इवेंट से जुड़ा हुआ था।
मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के कड़े प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस पांच लोगों को गुरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार्यक्रम में ड्रग्स कहां से आया और सेवन किए गए ड्रग्स कैसे थे।
नेस्को सेंटर ने इस घटना को स्वीकार किया है और साथ ही अधिकारियों का सहयोग करने की भी बात कही है।
Trending Videos
मीडिया रिपोर्ट ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि मरने वालों में 24 वर्ष के छात्र और छात्रा है। बताया जा रहा है कि तीन छात्रों के एक ग्रुप ने इस कार्यक्रम में ड्रग्स का सेवन किया, और अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पतालों में ले जाया गया।