सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar new cm bjp samrat choudhary bihar cm 2026 how bjp party mla toll rises in bihar politics news

BJP Party : कभी 246 में से 173 सीटों पर जमानत जब्त कराने वाली भाजपा कैसे बढ़ी बिहार में, ग्राफिक्स में देखें

Krishan Ballabh Narayan Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP CM Bihar : बिहार में कांग्रेस का कभी जलवा था। आज जलवा भाजपा का है। पहली बार भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। सम्राट चौधरी के नाम का एलान हो गया है। ऐसे में जानिए कि बिहार भाजपा का सफर कहां से यहां तक कैसे पहुंचा?

bihar new cm bjp samrat choudhary bihar cm 2026 how bjp party mla toll rises in bihar politics news
बिहार में भाजपा के विधायक कैसे-कब बढ़े-घटे-बढ़े, यह देखें। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

मेहनत बेकार नहीं जाती। सही वक्त पर सुफल मिलता ही है।- यह बातें लोग अरसे से सुनते आ रहे हैं। आगे भी सुनेंगे। क्योंकि आज राजनीति में ऐसी मिसाल सामने आ चुकी है। कभी बिहार विधानसभा की 246 सीटों पर प्रत्याशी देकर 173 पर जमानत जब्त कराने वाली पार्टी आज अपना मुख्यमंत्री बना रही है। जी हां, यह सही है। 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ था तो यही स्थिति थी। भाजपा महज 21 सीटें जीत सकी थी।

Trending Videos


जमानत जब्त होने वाले प्रत्याशियों की संख्या अचानक गिरी
इसके बाद, 1985 में भाजपा ने 234 प्रत्याशी दिए तो जीत की संख्या 16 पर आ गई। इन दोनों चुनावों में भाजपा के क्रमश: 173-172 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। लेकिन, 1990 से तस्वीर बदलनी शुरू हुई। भाजपा की साख बढ़ती गई। 1990 में 237 सीटों पर प्रत्याशी दिया और 39 भाजपा विधायक सदन पहुंचे। फिर, 1995 में 315 सीटों पर प्रत्याशी देकर 41 सीटें जीतने का अवसर हासिल किया। वर्ष 2000 में भाजपा ने 168 सीटों पर प्रत्याशी दिए और 67 सीटों पर जीत हासिल की। इस बार चौंकाते हुए भाजपा बहुत ताकतवर रूप में सामने आई। जमानत जब्त होने वाले भाजपा प्रत्याशियों की संख्या 33 पर आ गई। मतलब, जबरदस्त मुकाबला दिया हर जगह। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 के सात महीनों में चमत्कार, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा
वर्ष 2005 में दो बार चुनाव हुए। फरवरी में भाजपा ने झारखंड बंटवारे के बाद बची सीटों में से 103 पर प्रत्याशी दिए। इनमें से 37 पर जीत मिली। इस बार 34 सीटों पर जमानत जब्त हुई। जब अक्टूबर में फिर चुनाव हुआ तो भाजपा ने 102 सीटों पर प्रत्याशी देकर 55 पर जीत दर्ज की। इस बार जमानत जब्त होने वाले भाजपा प्रत्याशियों की संख्या नौ पर उतर आई। वर्ष 2010 में भाजपा ने 102 सीटों पर प्रत्याशी दिए और सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए 91 सीटें अपने खाते में कर ली। 2005 से साथ चल रहे नीतीश 2015 के चुनाव में भाजपा से अलग थे, तो बुरा असर दिखा। इस बार 157 में से 53 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी भाजपा। फिर 2017 में नीतीश कुमार भाजपा के साथ आए और 2020 में चुनाव हुआ तो पार्टी ने 110 सीटों पर प्रत्याशी देकर 74 सीटों पर जीत हासिल की। 2025 के बिहार चुनाव में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल की और अब तो भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed