सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samrat chaudhary targeted RJD party congress party Nari Shakti Vandan Act patna bihar news

Bihar : महिला आरक्षण बिल रोकने पर सीएम सम्राट चौधरी गरजे, बताई लालू, राहुल, अखिलेश और ममता की मंशा

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 20 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मौका था जन आक्रोश महिला सम्मेलन का, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद महिला विरोधी हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव, राहुल गाँधी, अखिलेश यादव और एमके स्टालिन की मंशा भी बता दी।

samrat chaudhary targeted RJD party congress party Nari Shakti Vandan Act patna bihar news
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास नहीं होने पर आज एनडीए की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के विरोध में आयोजित इस मार्च में हज़ारों महिलाओं ने भाग लिया और मुख्य रूप से राजद और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गाँधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर एकत्रित होकर महिलाओं ने कांग्रेस और राजद का जमकर विरोध किया। महिलाएं लगातार 'नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' और 'राजद मुर्दाबाद कांग्रेस मुर्दाबाद' का नारा लगा रही थी।

Trending Videos

यही खबर भी पढ़ें-Bihar News : 'हमारा धर्म कबूल लो, वरना...' धमकाते रहे, फिर एक दिन लटकी मिली बेटी; बिहार में द केरल स्टोरी 2
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद महिला विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि 
विपक्षी दल यह चाहते हैं कि सिर्फ उनके ही परिवार की महिलाएं सांसद और विधायक के रुप में चुनकर सदन में जाएं और आम घरों की बेटियों को यह मौका नहीं मिले। उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम लेते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और बेटी को लोकसभा सांसद बनाया। वहीं संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बहन सांसद बन सकती हैं, अखिलेश यादव की पत्नी भी सांसद बन सकती हैं, डी०एम० के० के नेता एम०के० स्टालिन की बहन कनिमोझी भी सांसद बन सकती हैं लेकिन इनकी मंशा यह है कि किसी गरीब परिवार की महिला सांसद या विधायक नहीं बन सके। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पहुंचाना चाहते हैं, जबकि विपक्षी दलों के नेता इसे अपने परिवार तक ही सीमित रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि इस देश की कम से कम 272 बहन-बेटियां सांसद चुनकर लोकसभा में जाएं। इसे लेकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया था लेकिन विपक्षी दलों ने पास नहीं होने दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजद का भाजपा पर हमला, कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर हो रही सिर्फ राजनीति


आपका भाई आपके साथ खड़ा है 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश में मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली की पूजा होती है, जिन्होंने असुरों का संहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और  नितिन नवीन के नेतृत्व में एनडीए पूरी एकजुटता से महिला आरक्षण बिल के साथ खड़ा है। हमलोग महिलाओं को अधिकार देकर ही रहेंगे। एक अभिभावक के रूप में  नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिभावक के तौर देश में काम कर रहे हैं। अब बिहार में आपका भाई सम्राट चौधरी आपके साथ खड़ा है। यदि महिलाओं की सुरक्षा में कोई बाधा बनेगा तो उसे बख्शा नहीं जायेगा, उसे पाताल से भी खोज निकाला जायेगा। हम आपके बीच समर्थन देने आए हैं।

विपक्ष ने महिलाओं का अपमान भी किया है 
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विधायक बिल पास नहीं होने पर विरोधी मिठाई बाँट रहे थे। अगर यह विधायक पास हो जाता तो विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ जाती। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष ने न सिर्फ महिलाओं का अधिकार छीना है बल्कि महिलाओं का अपमान भी किया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने  बताया कि इस आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों से लाखों की संख्या में एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं के अलावा आम महिलाएं भी भाग ली हैं, इसके लिए उनको भी बहुत बहुत धन्यवाद। 

samrat chaudhary targeted RJD party congress party Nari Shakti Vandan Act patna bihar news
भाजपा नेत्री चांदनी पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन का अनोखा अंदाज
आक्रोश मार्च के दौरान कारगिल चौक पर महिलाओं का हुजूम था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्री चांदनी पाण्डेय ने खुद को बेड़ियों में कैद कर सांकेतिक रूप से यह दर्शाया कि विपक्ष महिलाओं की प्रगति को जंजीरों में बांधना चाहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कि मानसिकता  का हम पुरजोर विरोध करते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कराने के लिए पीएम मोदी ने सभी विपक्षी दलों से विनती की कि इस अधिकियम को पास कराना कितना जरुरी है, लेकिन विपक्ष ने अपना मुद्दा बनाकर इस क़ानून का विरोध किया और इस अधिनियम को पास नहीं होने दिया। इससे विपक्ष ने यह साबित कर दिया कि वे लोग नारियों को जंजीरों में जकड़ कर रखेंगे। लेकिन जब तक यह अधिनियम पास नहीं हो जाता हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed