सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   The case of the vandalism of the statue of martyr Chandrashekhar and

Bihar News: मूर्ति तोड़ने और दलितों पर हमले पर भाकपा माले का विरोध, डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जिले में शहीद चंद्रशेखर की मूर्ति तोड़े जाने और संजलपुर गांव में अंबेडकर जयंती के दौरान दलित युवाओं पर हमले के मामले में भाकपा (माले) का शिष्टमंडल डीएम और एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, मूर्ति पुनर्स्थापना, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।

The case of the vandalism of the statue of martyr Chandrashekhar and
विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सीवान जिले में शहीद चंद्रशेखर की मूर्ति तोड़े जाने और संजलपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान दलित युवाओं पर हमले के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाकपा (माले) का शिष्टमंडल सोमवार को जिला अधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिला और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos


डीएम-एसपी से मिलकर उठाई मांगें

शिष्टमंडल ने दोनों मामलों की तुरंत जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, शहीद चंद्रशेखर की मूर्ति को फिर से स्थापित करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और संजलपुर में दलितों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर आरोप

डीएम-एसपी से मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए माले के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि आरएसएस-भाजपा शासन में प्रगतिशील क्रांतिकारियों और महापुरुषों की मूर्तियों का अपमान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद चंद्रशेखर की मूर्ति तोड़ा जाना और महात्मा गांधी की मूर्तियों पर हमले इसके ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संजलपुर में बाबा साहेब की जयंती पर झंडा लगाने वाले दलित युवाओं पर हमला और उन पर एकतरफा पुलिस कार्रवाई बेहद चिंताजनक है।

नेताओं ने एकजुट होने की अपील की

माले के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि महापुरुषों का अपमान करने वाली सांप्रदायिक, फासिस्ट और मनुवादी ताकतों के खिलाफ गरीबों, मजदूरों, किसानों और न्याय पसंद लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।
 

ये भी पढ़ें-  पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या


मांगों को दोहराया गया

शिष्टमंडल ने डीएम और एसपी से फिर दोहराया कि शहीद चंद्रशेखर मूर्ति प्रकरण की जांच रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक की जाए, मूर्ति को जल्द से जल्द दोबारा स्थापित किया जाए और तोड़फोड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही संजलपुर में दलितों पर हमला करने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल को सकारात्मक आश्वासन दिया है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। माले नेताओं ने साफ कहा कि अगर प्रशासन ने अपने आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस शिष्टमंडल में पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, मजदूर संघ के नेता और माले नगर सचिव अमित कुमार तथा आइसा नेता अनीश कुमार शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed