सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 April 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:37 PM, 22-Apr-2026

Bihar: सासाराम में बड़ा हंगामा! विद्यालय से गोमांस मिलने के बाद फैला तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Bihar: रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में गोमांस मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा जांच शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। और पढ़ें
12:28 PM, 22-Apr-2026

Bihar: कैमूर में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, लोगों ने सड़क किया जाम

Bihar:  कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अंवारी गांव के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें
12:24 PM, 22-Apr-2026

Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' जैसी कहानी की किरदार बनी एक लड़की मिल गई; अमर उजाला की खबर के बाद क्या-क्या हुआ?

Bihar News : बिहार के एक जिले में 'द केरल स्टोरी 2' जैसे तीन मामले 'अमर उजाला' ने सामने लाए थे। इनमें एक लड़की मर चुकी। दूसरी वेश्यालय से बरामद हुई थी। तीसरी, चार महीने से गायब थी, लेकिन अब खबर प्रकाशित होने के बाद बरामद कर ली गई। और पढ़ें
11:53 AM, 22-Apr-2026

Bihar News : सीएम सम्राट चौधरी आज बिहार लौटते ही करेंगे कैबिनेट बैठक; कौन-कौन रहेंगे इसमें, क्या होने वाला है?

Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद आज पटना लौटेंगे। लौटने के बाद वह अपनी छोटी-सी कैबिनेट की बड़ी बैठक भी करेंगे। और पढ़ें
11:49 AM, 22-Apr-2026

Bihar News: गैस सिलेंडर फटने से दुर्गा मंदिर परिसर में भीषण आग, 21 दुकानें जलकर राख

Bihar News: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित लछवार दुर्गा मंदिर बाजार में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें 21 दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।   और पढ़ें
11:40 AM, 22-Apr-2026

Bihar: प्यार के लिए पति बना ‘बाराती’, अपनी ही पत्नी का किया कन्यादान, मंदिर में सबके सामने कराई शादी

Bihar: वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम संबंध का पता चलने पर बिना विवाद के उसकी शादी उसके प्रेमी से मंदिर में खुद करवा दी। यह विवाह परिवार की सहमति से हुआ और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 AM, 22-Apr-2026

Bihar: मटकोर के दौरान दूल्हे के भाई की मौत, मचा कोहराम; गाजियाबाद से शादी में शामिल होने आया था मृतक

Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में मटकोर की रस्म के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दूल्हे के चचेरे भाई विशाल कुमार की मौत हो गई। वह गाजियाबाद से शादी में शामिल होने गांव आया था। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार ने सादे समारोह में विवाह संपन्न कराया।  और पढ़ें
10:50 AM, 22-Apr-2026

Bihar News: खगड़िया में मकई के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

Bihar News: खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में मकई के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं, जबकि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव की पहचान कराने की कोशिश जारी है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। और पढ़ें
10:24 AM, 22-Apr-2026

Bihar News : तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, कहा- यह औपचारिक मुलाकात नहीं

Bihar : सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही प्रशांत किशोर फिर चर्चा में आए। उन पर हमला करने के बाद वह अब तेज प्रताप यादव के वीडियो में दिखे।राजनीतिक पंडित इस पोस्ट के उन पंक्ति से हैरान हो रहे हैं, जिसमें लिखा है कि, "यह औपचारिक मुलाकात नहीं"।  और पढ़ें
10:00 AM, 22-Apr-2026

Bihar: 3000 रुपये वसूली, जली रोटियां, गंदा हॉस्टल और धमकी, बेगूसराय के ANM स्कूल का चौंकाने वाला हाल

Bihar: बेगूसराय के बलिया एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में छात्राओं ने खराब भोजन, बदहाल हॉस्टल और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। हर महीने 3 हजार रुपये लेने के बावजूद जली रोटियां और घटिया खाना दिया जा रहा है, जिससे कई छात्राएं बीमार हो चुकी हैं। शिकायत करने पर फेल करने की धमकी भी दी जाती है। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश देते हुए प्राचार्य से जवाब-तलब किया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed