सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP's central level camp begins in Indore, officials from seven states participate

Indore: इंदौर में भाजपा के केंद्रीय स्तर का शिविर शुरू, सात राज्यों के पदाधिकारी हुए शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 22 Apr 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में  भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला शुरू हुई। इसमें देश के सात राज्यों से वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यशाला में तकनीकी रूप से संगठन को मजबूत करने और डिजिटल माध्यमों के जरिए चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Indore: BJP's central level camp begins in Indore, officials from seven states participate
भाजपा की कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में भाजपा की राष्ट्रीय स्तर का एक दिवसीय शिविर बुधवार को सुबह 10 बजे शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र के अलावा अलग-अलग सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों में वक्ताओं ने अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों को बताया कि वे किस तरह तकनीकी रूप से संगठन को मजबूत कर सकते हैं और डिजिटल माध्यमों से चुनावी रणनीति को प्रभावी बना सकते हैं। साथ ही संभाग और जिला स्तर पर होने वाले शिविरों में पदाधिकारियों को किन किन बिंदुओं पर प्रशिक्षण देना चाहिए, इस पर भी चर्चा हुई।

Trending Videos

 

इस प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार के पदाधिकारी शामिल हुए। जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां के पदाधिकारियों को बुलाया नहीं गया था। भाजपा ने इस तरह के शिविरों के जरिए आगामी चुनावों की तैयारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उद्घाटन सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, गुजरात के संगठन मंत्री रत्नाकर, पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे और ओमप्रकाश धनखड़ ने पदाधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे। यह शिविर इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें देश के सात राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार शामिल हुए।

 

शिविर में डेटा मैनेजमेंट, सोशल मीडिया रणनीति और आधुनिक चुनावी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को गोपनीय और अनुशासित बनाए रखने के लिए कार्यशाला स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की मनाही थी और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रखा गया था। शिविर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, गौरव रणदिवे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed