सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Firefighters battled the fire throughout the night, with units of railway and defense supplier compani

Indore: रातभर दमकलें बुझाती रही आग, रेलवे-डिफेंस सप्लायर कंपनियों की यूनिट भी जलकर खाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 22 Apr 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
सार

पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास की दो कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं। घंटों की मशक्कत के बावजूद सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

Indore: Firefighters battled the fire throughout the night, with units of railway and defense supplier compani
पीथमपुर में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर पीथमपुर के सेक्टर तीन स्थित हजारगो कंपनी में लगी आग ने आसपास की दूसरी कंपनियों की यूनिटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रातभर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
Trending Videos


जिस कंपनी में आग लगी, वह वेस्ट मैनेजमेंट और केमिकल कचरे के निपटान का काम करती है। आग को फैलते देर नहीं लगी और केमिकल से भरे ड्रमों में धमाके होने लगे। उस समय फैक्टरी में दस मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया।इस आग ने पास की रेलवे और डिफेंस सप्लायर कंपनियों के शेड को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए धार, इंदौर सहित आसपास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन सुबह पांच बजे तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। आग की लपटें और धुएं के काले बादल एक किलोमीटर दूर से नजर आ रहे थे।

घटनास्थल के आसपास कोई आबादी क्षेत्र नहीं था, लेकिन वहां मौजूद दुकानों और ढाबों को पुलिस ने बंद करा दिया और संचालकों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा।इंदौर से भी एसडीआरएफ की टीम देर रात पीथमपुर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई।

उत्पादन ठप, करोड़ों का नुकसान

हजारगो कंपनी में लगी आग की चपेट में स्लीपलूप इंडिया और गलार्ड स्टील लिमिटेड कंपनियां भी आ गईं। आग के कारण दोनों कंपनियों के बड़े प्लांट और मशीनें जल गईं, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

दोनों कंपनियां डिफेंस और रेलवे क्षेत्र में सप्लाई करती हैं, लेकिन आग के कारण उनका उत्पादन ठप हो गया है।उद्योगपतियों का कहना है कि पीथमपुर में सैकड़ों कंपनियां हैं, लेकिन आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के पास आधुनिक उपकरणों की कमी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed