{"_id":"69e85203b8429c56a707cb27","slug":"tej-pratap-yadav-met-prashant-kishor-jan-suraj-party-viral-video-patna-bihar-news-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, कहा- यह औपचारिक मुलाकात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, कहा- यह औपचारिक मुलाकात नहीं
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही प्रशांत किशोर फिर चर्चा में आए। उन पर हमला करने के बाद वह अब तेज प्रताप यादव के वीडियो में दिखे।राजनीतिक पंडित इस पोस्ट के उन पंक्ति से हैरान हो रहे हैं, जिसमें लिखा है कि, "यह औपचारिक मुलाकात नहीं"।
तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई, जब राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रासाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की। बात सिर्फ मुलाक़ात की ही नहीं है बल्कि तेज प्रताप यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक पंडित इस मुलाक़ात के मायने निकालने लगे हैं।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, लूटकांड के आरोपी को पकड़ने गई टीम पर गोलीबारी; कुख्यात घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
यह मुलाक़ात सिर्फ औपचारिक नहीं
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रासाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाक़ात की। दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस मुलाकात को केवल एक औपचारिक भेंट मानने से इनकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद इस बैठक को जनहित और भविष्य की राजनीति का नाम दिया। तेज प्रताप के अनुसार, प्रशांत किशोर के साथ उनकी बातचीत में जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से मंथन किया गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: सावधान! आज बिहार के दक्षिण-पश्चिम के जिलों में हीट वेव का अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?
तेज प्रताप यादव ने क्या पोस्ट किया?
तेज प्रताप यादव ने 9 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पुसर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि, "आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।"

कमेंट
कमेंट X